भुरुंगिया में सड़क हादसे में ओवरमैन घायल
Updated at : 07 Jun 2024 12:57 AM (IST)
विज्ञापन

बोकारो के पिंड्राजोड़ा, नारायणपुर का रहने वाला है घायल बीसीसीएलकर्मी
विज्ञापन
बोकारो के पिंड्राजोड़ा, नारायणपुर का रहने वाला है घायल बीसीसीएलकर्मी
महुदा.
धनबाद-बोकारो फोरलेन मार्ग पर भुरुंगिया चौक पर गुरुवार की सुबह अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक पर सवार मुरलीडीह 20/21 पिट्स कोलियरी के ओवरमैन बीसीसीएल कर्मी सीताराम दास (55) घायल हो गये. उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गयी. घटना के बाद लोगों की मदद से घायल को 108 एंबुलेस से इलाज के लिए बीजीएच बोकारो भेजा गया. बीजीएच के आसीयू में वह इलाजरत हैं. घायल सीताराम दास बोकारो जिले के नारायणपुर, पिंड्राजोरा के रहने वाले हैं. उनके रिश्तेदार अरुण कुमार दास ने बताया कि वह बीसीसीएल के मुरलीडीह 20/21 पिट्स कोलियरी में ओवरमैन के पद पर कार्यरत हैं. वह रोजाना की तरह पिंड्राजोरा से बाइक से ड्यूटी जा रहे थे. बाइक की डिक्की से मिले कागजात से घायल की पहचान हुई. क्षतिग्रस्त बाइक को महुदा पुलिस ने जब्त कर लिया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




