SNMMCH में नर्सों की कमी, आउटसोर्सिंग नर्स संभालेंगी मैट्रॉन की अतिरिक्त जिम्मेदारी
धनबाद का सरकारी अस्पताल एसएनएमएमसीएच.
शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (SNMMCH) में नियमित नर्सों की भारी कमी के बीच, अस्पताल प्रबंधन ने एक बड़ा फैसला लिया है। नेत्र रोग विभाग की आउटसोर्सिंग नर्स पवित्रा त्रिपाठी को सेवानिवृत्त हो रहीं मैट्रॉन मुनिका किंडो का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। यह कदम नर्सिंग प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारू रखने के उद्देश्य से उठाया गया है।
शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसएनएमएमसीएच) में नियमित नर्सों की कमी के बीच अस्पताल प्रबंधन ने एक आउटसोर्सिंग नर्स को मैट्रॉन की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी है. अस्पताल की नर्स मुनिका किंडो 31 अगस्त को सेवानिवृत्त होने जा रही हैं. उनकी सेवानिवृत्ति से पहले उनके पास मौजूद सभी फाइलों, अभिलेखों और अन्य सामानों का प्रभार हस्तांतरित करने का निर्देश दिया गया है.
अस्पताल के अधीक्षक डॉ. डीके गिंदौरिया ने सात अगस्त को इस संबंध में आदेश जारी किया है. आदेश के अनुसार, नेत्र रोग विभाग में कार्यरत आउटसोर्सिंग नर्स पवित्रा त्रिपाठी को मुनिका किंडो के कार्यों और दायित्वों का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.
सेवानिवृत्ति से पहले सौंपना होगा पूरा रिकॉर्ड
जारी आदेश में कहा गया है कि मुनिका किंडो अपने कार्यकाल से संबंधित सभी महत्वपूर्ण फाइलें, मरीजों से जुड़े अभिलेख, कार्यालयी दस्तावेज और अन्य सामान पवित्रा त्रिपाठी को विधिवत हस्तांतरित करेंगी. इसके लिए आवश्यक प्रक्रिया समय रहते पूरी करने का निर्देश दिया गया है.
पहले के कार्यों के साथ निभाएंगी अतिरिक्त जिम्मेदारी
पवित्रा त्रिपाठी वर्तमान में नेत्र रोग विभाग में अपनी नियमित जिम्मेदारियां निभा रही हैं. अस्पताल प्रबंधन के आदेश के बाद उन्हें मुनिका किंडो के दायित्वों का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है. वह अपने मौजूदा कार्यों के साथ-साथ मैट्रॉन से संबंधित जिम्मेदारियों का भी निर्वहन करेंगी.
नियमित कर्मियों की कमी बनी चुनौती
अस्पताल में नियमित नर्सिंग कर्मियों की कमी लंबे समय से बनी हुई है. ऐसे में प्रशासन को कई बार वैकल्पिक व्यवस्था के तहत आउटसोर्सिंग कर्मियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपनी पड़ रही हैं. मुनिका किंडो की सेवानिवृत्ति के बाद नर्सिंग प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए यह कदम उठाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










