Dhanbad News: सुपर स्पेशियलिटी में अगले माह से हृदय रोग विभाग की ओपीडी होगी शुरू

Updated at : 14 Mar 2026 1:04 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News: सुपर स्पेशियलिटी में अगले माह से हृदय रोग विभाग की ओपीडी होगी शुरू

स्वास्थ्य विभाग ने चार विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति की दी स्वीकृति. हृदय के डॉ सूरज एच चव्हण, न्यूरो सर्जरी के डॉ कुणाल किशोर, ऑन्कोलॉजी के डॉ सतीश व यूरोलॉजी के डॉ प्रतीक देंगे योगदान.

विज्ञापन

शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज व हॉस्पिटल (एसएनएमएमसीएच) के पास बने सुपर स्पेशियलिटी भवन में अगले माह से हृदय रोग विभाग की ओपीडी सेवा शुरू हो जायेगी. स्वास्थ्य चिकित्सा, शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने सुपर स्पेशियलिटी के लिए चार विशेषज्ञ विभागों के चिकित्सकों की नियुक्ति को लेकर स्वीकृति दे दी है. इनमें हृदय रोग विभाग के लिए डॉ सूरज एच चव्हण, न्यूरो सर्जरी के डॉ कुणाल किशोर, ऑन्कोलॉजी के डॉ सतीश व यूरोलॉजी के डॉ प्रतीक की नियुक्ति की गयी है. ज्ञात हो कि सुपर स्पेशियलिटी में कुल सात विशेषज्ञ विभागों में चिकित्सकों की नियुक्ति को लेकर पांच फरवरी को चिकित्सकों का साक्षात्कार हुआ था. साक्षात्कार से संबंधित चयन सूची स्वास्थ्य मुख्यालय को भेजी गयी थी. जिसे मंजूरी मिल गयी है.

जल्द जारी होगी ओपीडी की समय सारिणी

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार दो-तीन दिन में चयनित चिकित्सकों की नियुक्ति से संबंधित कागजी प्रक्रिया पूरी की जायेगी. इसके बाद चिकित्सकों के ओपीडी से संबंधित समय सारिणी जारी की जायेगी.

पहले से संचालित हैं कई ओपीडी सेवाएं

सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी, प्लास्टिक सर्जरी, यूरोलॉजी, ऑन्कोलॉजी और नेफ्रोलॉजी जैसे विभागों की ओपीडी सेवाएं पहले से संचालित हैं. नये विशेषज्ञ विभागों के जुड़ने से इलाज की सुविधाएं बढ़ेंगी. खासकर कार्डियोलॉजी और न्यूरो सर्जरी की सेवा शुरू होने से गंभीर मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी.

प्रति मरीज के आधार पर होगा भुगतान

अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि पूर्व में नियुक्त और आने वाले समय में नियुक्त होने वाले सुपर स्पेशियलिटी के चिकित्सकों को प्रति मरीज के हिसाब से भुगतान किया जायेगा. यह व्यवस्था विशेषज्ञ सेवाओं को सुचारु रूप से संचालित करने और अधिक से अधिक मरीजों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से की जा रही है.

विज्ञापन
ASHOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ASHOK KUMAR

ASHOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola