Dhanbad News :जनसहयोग से ही सड़क हादसा और साइबर क्राइम से बच सकता है धनबाद : एसएसपी

Published by : NARAYAN CHANDRA MANDAL Updated At : 28 Jan 2026 8:34 PM

विज्ञापन

Dhanbad News :जनसहयोग से ही सड़क हादसा और साइबर क्राइम से बच सकता है धनबाद : एसएसपी

विज्ञापन

Dhanbad News : निरसा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी द्वारा डीवीसी श्रम कल्याण केंद्र में सड़क सुरक्षा, साइबर सुरक्षा व जागरूकता शिविर सह प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन बुधवार को किया गया. मुख्य अतिथि एसएसपी प्रभात कुमार, ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी, एसडीपीओ रजत मनी बाखला सहित अन्य ने सामूहिक रूप से इसकी शुरुआत की. इस दौरान एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा कि जिला पुलिस प्रशासन की ओर से जिले भर में इस तरह का अभियान चलाया जा रहा है, ताकि सड़क दुर्घटना से जान को सुरक्षित हिया जा सके और साइबर क्राइम से बच सके. लोगों से अपील करते हुए कहा कि आप सभी का सहयोग मिलेगा, तो धनबाद सड़क दुर्घटना एवं साइबर क्राइम से मुक्त होगा. ट्रैफिक डीएसपी अरविंद कुमार सिंह ने सड़क सुरक्षा जागरूकता की जानकारी देते हुए कहा कि व्यक्ति अगर सड़क सुरक्षा का पालन करना चाहिए. चार चक्का वाहन से बाहर जा रहे है तो सीट बेल्ट जरूर लगाएं. साइबर थाना प्रभारी रवि कांत प्रसाद ने बताया कि अगर व्यक्ति सचेत रहें, तो साइबर क्राइम से बच सकता है. कहा कि अज्ञात नम्बर से कॉल आता है, तो नजदीकी पुलिस स्टेशन पर सूचना दें. कार्यक्रम में प्रोजेक्टर के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया गया. जागरूकता कार्यक्रम के बाद क्षेत्र में अपने अपने स्थान पर अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन करने वाले व उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित भी किया गया. 50 लोगों को भी पुरस्कृत किया गया. कार्यक्रम मे निरसा अनुमंडल के सभी थाना एवं ओपी प्रभारी मौजूद थे.

विज्ञापन
NARAYAN CHANDRA MANDAL

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola