Dhanbad News: विद्यार्थियों ने फोल्डस्कोप बना सूक्ष्म नमूनों का किया अवलोकन

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: विद्यार्थियों ने फोल्डस्कोप बना सूक्ष्म नमूनों का किया अवलोकन

सिंफर में फोल्डस्कोप पर एक दिवसीय जिज्ञासा कार्यक्रम का आयोजन.

विज्ञापन

धनबाद स्थित सिंफर परिसर में शुक्रवार को फोल्डस्कोप विषय पर एक दिवसीय सीएसआइआर जिज्ञासा कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसमें संस्कृति विद्या मंदिर हाई स्कूल, डिगवाडीह के 28 विद्यार्थियों व दो शिक्षकों ने भाग लिया. कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच व जिज्ञासा को बढ़ावा देना था. कार्यक्रम के हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण सत्र में विद्यार्थियों ने स्वयं फोल्डस्कोप को असेंबल किया और उसके माध्यम से प्याज की कोशिकाएं, बाल और मच्छर जैसे सूक्ष्म नमूनों का अवलोकन किया. इस गतिविधि से विद्यार्थियों में वैज्ञानिक जिज्ञासा बढ़ी और उनकी अवलोकन क्षमता का भी विकास हुआ.

वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने पर जोर

कार्यक्रम में प्रधान वैज्ञानिक व जिज्ञासा कार्यक्रम की नोडल अधिकारी डॉ पल्लवी दास ने विद्यार्थियों को सीएसआइआर जिज्ञासा कार्यक्रम की जानकारी दी. उन्होंने फोल्डस्कोप की अवधारणा समझाते हुए कहा कि इस तरह के प्रयोगात्मक कार्यक्रमों से विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित होता है. विज्ञान में उनकी रुचि बढ़ती है.

कम लागत वाला कागज आधारित माइक्रोस्कोप है ”फोल्डस्कोप”

कार्यक्रम में बताया गया कि फोल्डस्कोप एक कम लागत वाला कागज आधारित माइक्रोस्कोप है, जिसे स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय, अमेरिका के प्रोफेसर मनु प्रकाश ने विकसित किया है. इसके माध्यम से सूक्ष्म वस्तुओं का अवलोकन आसानी से किया जा सकता है. मुख्य वैज्ञानिक व जिज्ञासा परियोजना प्रमुख दिलीप कुंभकार के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम के संचालन में संस्थान की सुनीता, अमरेश, रूपा, अंकिता और सबिता रॉय ने सहयोग किया. विद्यार्थियों को फोल्डस्कोप असेंबल करने में मदद की.

विज्ञापन
आशीष कुमार

लेखक के बारे में

By आशीष कुमार

आशीष कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola