Dhanbad News: दिसंबर से नहीं मिली है पोषाहार की राशि, केंद्रांश का मानदेय भी बकाया
Author Om prakash rawani
Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News: राशि नहीं मिलने से आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में हो रही दिक्कत
विज्ञापन
Dhanbad News: राशि नहीं मिलने से आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में हो रही दिक्कत
Dhanbad News: धनबाद जिले में संचालित 2271 आंगनबाड़ी केंद्रों को दिसंबर माह से पोषाहार की राशि नहीं मिली है. आंंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं को केंद्रांश का मानदेय भी बकाया है. राज्य सरकार से मिलनेवाला मानदेय तो अपडेट है लेकिन केंद्रांश का मानदेय तीन माह से बकाया है. इसके कारण आंगनबाड़ी सेविकाओं-सहायिकाओं को केंद्र के संचालन में परेशानी हो रही है. सेविकाओं का कहना है कि पोषाहार की राशि नहीं मिलने से बच्चों को नाश्ता और भोजन देने में दिक्कत हो रही है. दुकानदार उधार देने से मना कर रहा है. एक से दो महीना उधार पर चलता है लेकिन तीन महीने होने पर परेशानी बढ़ जाती है. राज्य से मानदेय 4500 व केंद्र से 5500 रुपये मानदेय दिया जाता है. वह भी समय से नहीं मिलने पर परेशानी बढ़ी जाती है. होली नजदीक है. अगर मानदेय व पोषाहार की राशि नहीं मिली, तो बच्चों के कपडे़ कैसे खरीद पायेंगे. बच्चों की स्कूल फीस भरने में भी परेशानी हो रही है. कुछ सेविकाओं-सहायिकाओं का कहना है कि घर में बुजुर्ग हैं, उनकी दवा खरीदने में परेशानी हो रही है. विभाग को इस पर ध्यान देने की जरूरत है.होली से पहले भुगतान होने की संभावना
राज्य सरकार से मिलने वाला मानेदय जनवरी तक का भुगतान कर दिया गया है. केंद्र सरकार का मानदेय बकाया है. कुछ सेंटर में पोषाहार की राशि भेजी गयी है. शेष केंद्रों में आवंटन मिलते ही पोषाहार की राशि व मानदेय का भुगतान कर दिया जायेगा. संभवत: होली से पहले एलॉटमेंट आ जायेगा. विभाग को रिपोर्ट भेजी गयी है.स्नेह कश्यप, डीएसडब्ल्यूओ, धनबाद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










