Dhanbad news: निरसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पांड्रा शिफ्ट, मरीजों की परेशानी बढ़ी

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad news: निरसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पांड्रा शिफ्ट, मरीजों की परेशानी बढ़ी

Dhanbad news: निरसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पांड्रा शिफ्ट, मरीजों की परेशानी बढ़ी

विज्ञापन

Dhanbad news: निरसा नेशनल हाइवे के किनारे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निरसा को अब पांड्रा मोड़ स्थित एक सौ बेड के अस्पताल में शिफ्ट करवा दिया गया है. यहां से अस्पताल का करीब दो तिहाई समान को अब तक शिफ्ट किया जा चुका है. एक सप्ताह के अंदर पूर्ण रूप से यह अस्पताल वहां शिफ्ट हो जाएगा. करीब 50 वर्षों से संचालित वर्तमान निरसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ताला लग जाएगा. हाइवे किनारे सीएचसी होने पर देर रात कोई घटना दुर्घटना भी होती थी तो लोग यहां लेकर आते थे. अब उन्हें निरसा चौक से करीब छह किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय कर पांड्रा मोड़ जाना होगा. सीएचसी शिफ्ट होने से वहां आने जाने में स्थानीय लोगों को यातायात की परेशानी झेलनी पड़ सकती है, लोग अपनी निजी वाहन या ऑटो टोटो रिजर्व कर ही आना-जाना कर सकते हैं. पूरे निरसा पुलिस अनुमंडल क्षेत्र यानी निरसा विधानसभा के अंतर्गत पड़ने वाली सभी थाना एवं ओपी से गिरफ्तार लोगों को मेडिकल जांच के लिए अतिरिक्त दूरी तय करना पड़ेगा.

क्या कहते हैं विधायक

विधायक अरुप चटर्जी ने कहा कि ट्रामा सेंटर के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है. विधानसभा में इस विषय में सरकार के पास प्रश्न किया था. जिसमें स्पष्ट कर दिया गया है कि पांड्रा मोड़ में ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का संचालन होगा. लोगों को परेशानी तो होगी. दुर्घटना का संभावना भी बना रहेगा.

क्या कहते हैं चिकित्सा प्रभारी

निरसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. संजय कुमार ने कहा कि तत्काल पुराना भवन में कुछ व्यवस्था रखा जाएगा. मैन पावर की भारी कमी है. यहां ट्रामा सेंटर का प्रस्ताव है. लेकिन अधिकृत जानकारी नहीं है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Narayan Chandra Mandal

लेखक के बारे में

By Narayan Chandra Mandal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola