Dhanbad news: ओवरलोड फीडरों का बांटा जायेगा लोड, बनेंगे नये फीडर

Updated at : 13 Feb 2025 2:07 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad news: ओवरलोड फीडरों का बांटा जायेगा लोड, बनेंगे नये फीडर

गर्मी में ओवरलोड की समस्या से निपटने के लिए नये फीडर बनाये जायेंगे. इससे ओवरलोड फीडरों का लोड बांटा जायेगा.

विज्ञापन

धनबाद.

झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल), धनबाद डिवीजन अंतर्गत शहरी क्षेत्र के ओवरलोड फीडरों का लोड बांटने की योजना है. इसके तहत नये फीडर का निर्माण कर ओवरलोड फीडर का लोड बांटा जायेगा. इससे ओवरलोड की वजह से आने वाले बिजली संबंधित खराबी को काफी हद तक कम किया जा सकेगा. गर्मी के दिनों में ओवरलाेड के कारण बिजली के तारों के टूटने, ट्रांसफॉर्मरों के फ्यूज में खराबी आने समेत अन्य समस्याओं पर रोक लगेगी. जेबीवीएनएल के अधिकारी इस गर्मी से पहले योजना का काम पूरा करने की तैयारी में जुट गये हैं. बिजली व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए शुरू आरडीएसएस स्कीम के तहत फीडरों को बांटा जायेगा. जेबीवीएनएल के अधिकारियों के अनुसार इस योजना पर काम करने वाली एजेंसी ने फीडर संबंधित इलाकों का सर्वे कर लिया है.

एक दर्जन फीडरों का लोड बांटने की तैयारी

जेबीवीएनएल के अधिकारियों के अनुसार योजना के तहत हीरापुर, सरायढेला, पुराना बाजार, गांधी नगर, भूली, चांदमारी, चीरागोड़ा, तेलीपाड़ा समेत अन्य फीडरों का लोड बांटा जायेगा. इसके लिए सभी चिह्नित फीडरों के सामानांतर नये फीडरों का निर्माण किया जायेगा. जैसे हीरापुर के नाम से दो फीडर होंगे. हीरापुर वन और टू नाम से इन फीडरों को जाना जायेगा. योजना का काम पूरा होने से सबस्टेशनों में फीडरों की संख्या बढ़ेगी.

क्या होगा लाभ

फीडर का लोड बांटने से इसकी क्षमता में वृद्धि होती है. इससे बिजली की खपत कम होती है, जिससे ऊर्जा की बचत संभव है. फीडर की आयु बढ़ाने में भी मदद मिलती है, क्योंकि उस पर कम दबाव पड़ता है. वोल्टेज का नियंत्रण बेहतर होता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola