Dhanbad News : खरखरी की लापता किशोरी रांची स्टेशन से बरामद

Dhanbad News : खरखरी की लापता किशोरी रांची स्टेशन से बरामद
Dhanbad News : धनबाद-फुलारीटांड़. खरखरी ओपी क्षेत्र के मधुबन परसबनिया से चार दिनों लापता किशोरी (16 वर्ष) को चुटिया पुलिस ने गुरुवार की शाम साढ़े चार बजे रांची रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया है. धनबाद पुलिस ने किशोरी के मोबाइल लोकेशन पर रांची पुलिस से संपर्क किया था. इस संबंध में किशोरी के पिता ने अज्ञात युवक के खिलाफ पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की शिकायत खरखरी ओपी में दर्ज करायी थी. पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला की छानबीन शुरू की. इस दौरान उसका मोबाइल लोकेशन रांची मिला. सूचना के बाद चुटिया थाना प्रभारी पूनम कुजूर के नेतृत्व में एसआइ निरंजन महतो, भवेश कुमार और जितेंद्र मिश्रा की टीम ने किशोरी को बरामद किया. चुटिया पुलिस लड़की को धनबाद पुलिस को सौंप दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










