Dhanbad News: सड़क हादसे में अधेड़ की मौत, युवक गंभीर

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: सड़क हादसे में अधेड़ की मौत, युवक गंभीर

Dhanbad News: रफ्तार का कहर : राजगंज थाना क्षेत्र के महेशपुर मोड़ पर हुई घटना

विज्ञापन

Dhanbad News: राजगंज थाना क्षेत्र के महेशपुर मोड़ पर शनिवार शाम सड़क दुर्घटना में एक अधेड़ की मौत हो गयी. वहीं एक युवक बुरी तरह जख्मी हो गया. मृतक की पहचान महेशपुर निवासी खेतिहर मजदूर राम प्रसाद महतो (56) की रूप में हुई, जबकि घायल युवक श्याम बिहारी महतो (45) इसी गांव का रहने वाला है.

कैसे घटी घटना

बताया जाता है कि साइकिल सवार राम प्रसाद महतो व बाइक सवार श्याम बिहारी महतो (भट्ठा संचालक) महेशपुर मोड़ में सड़क पार कर रहे थे. इसी क्रम में कोलकाता से कोडरमा जा रही कार (डब्ल्यूबी 05 ए 2832) के सामने एक अन्य बाइक आ गयी. इससे कार चालक का नियंत्रण खोने से सड़क किनारे खड़े राम प्रसाद महतो व श्याम बिहारी महतो को अपनी चपेट में ले लिया. श्याम बिहारी की बाइक कार के शीशा के सामने व राम प्रसाद की साइकिल नीचे फंस गयी. इससे दोनों दूर जाकर गिरे. घटना के बाद कार कोलकाता-दिल्ली लेन के डिवाइडर को पार कर दिल्ली-कोलकाता लेन पर पहुंच गयी. सूचना पाकर राजगंज पुलिस व स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस से दोनों घायलों को एसएनएमएमसीएच भेजा. एनएनएमएमसीएच में राम प्रसाद महतो की मौत हो गयी. वहीं श्याम बिहारी महतो की हालत गंभीर बनी हुई है.

लोगों ने कार चालक की पिटाई कर पुलिस को सौंपा

घटना के बाद लोगों ने कार चालक कोडरमा निवासी रोहित यादव को पिटाई करते हुए राजगंज पुलिस को सौंप दिया. रोहित यादव ने बताया कि वह कोलकाता में कार चलाता है. वह अपने घर लौट रहा था. कार पर तीन लोग सवार थे. घटना के बाद वे अपने गंतव्य स्थान चले गये. राजगंज थानेदार अलिशा कुमारी ने बताया कि कार जब्त कर ली गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Om Prakash Rawani

लेखक के बारे में

By Om Prakash Rawani

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola