Dhanbad News: एमबीबीएस : स्टेट कोटा से 15, ऑल इंडिया कोटे से एक ने लिया नामांकन

Edited by ASHOK KUMAR
Updated:
विज्ञापन

एसएनएमएमसीएच में सत्र 2025-2029 में एमबीबीएस में नामांकन के लिए स्टेट कोटे के पहले राउंड की काउंसेलिंग के दूसरे दिन बुधवार को कुल 31 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया.

विज्ञापन

धनबाद.

एसएनएमएमसीएच में सत्र 2025-2029 में एमबीबीएस में नामांकन के लिए स्टेट कोटे के पहले राउंड की काउंसेलिंग के दूसरे दिन बुधवार को कुल 31 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया. इनमें 15 छात्रों द्वारा प्रस्तुत कागजात की जांच के बाद उन्हें नामांकन दिया गया. वहीं बचे 16 छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत कागजात की जांच जारी है. यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद गुरुवार को उन्हें दाखिला दिया जायेगा. इधर ऑल इंडिया कोटे से बुधवार को एक छात्र ने नामांकन लिया. पहले राउंड की काउंसेलिंग के दौरान अबतक ऑल इंडिया कोटे से नामांकन लेने वाले छात्रों की संख्या तीन व स्टेट कोटे से दाखिला लेने वालों की संख्या 18 हो चुकी है. एडमिशन सेल के प्रभारी डॉ गणेश कुमार ने बताया कि 24 अगस्त तक स्टेट कोटे से पहले राउंड की काउंसेलिंग चलेगी. छात्र एमबीबीएस में नामांकन प्राप्त करने के लिए काउंसेलिंग में शामिल हो सकते हैं. छात्रों द्वारा प्रस्तुत दस्तावेज की जांच के बाद उन्हें नामांकन दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ASHOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ASHOK KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola