ePaper

धनबाद की उपायुक्त ने खायी डीइसी और अल्बेंडाजोल की गोली, शुरू किया फाइलेरिया उन्मूलन अभियान

Updated at : 10 Feb 2025 7:59 PM (IST)
विज्ञापन
Mass Drug Administration in Dhanbad

दवा खाकर फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम की शुरुआत करतीं धनबाद की उपायुक्त. फोटो : प्रभात खबर

Mass Drug Administration in Dhanbad: धनबाद की उपायुक्त माधवी मिश्रा ने जिले में फाइलेरिया रोधी अभियान की शुरुआत कर दी है. उन्होंने खुद डीइसी और अल्बेंडाजोल की गोली खाकर अभियान की शुरुआत की.

विज्ञापन

Mass Drug Administration in Dhanbad|धनबाद की उपायुक्त माधवी मिश्रा ने सोमवार को सदर अस्पताल में डीइसी और अल्बेंडाजोल की गोली खाकर एमडीए (मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन) के तहत फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की शुरुआत की. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि 11 से 25 फरवरी तक दवा प्रशासक घर-घर जाकर लोगों को अपने सामने फाइलेरिया रोधी दवा खिलायेंगे. कार्यक्रम के दौरान दो फाइलेरिया पीड़ितों को किट प्रदान किया गया.

कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद

मौके पर सिविल सर्जन डॉ चंद्रभानु प्रतापन, सदर अस्पताल के नोडल डॉ राजकुमार सिंह, डब्ल्यूएचओ के सर्विलांस मेडिकल ऑफिसर डॉ अमित कुमार तिवारी, वीबीडी पदाधिकारी डॉ सुनील कुमार, वीबीडी सलाहकार रमेश कुमार सिंह, डीएलओ डॉ मंजू दास, शुभम कुमार आदि मौजूद थे.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मध्य विद्यालय दुर्गा मंदिर में बच्चों को खिलायी गयी दवा

राजकीयकृत मध्य विद्यालय दुर्गा मंदिर में बच्चों को खिलायी गयी फाइलेरिया रोधी दवा. फोटो : प्रभात खबर

मध्य विद्यालय दुर्गा मंदिर में सोमवार को बच्चों को फाइलेरिया रोधी दवा खिलायी गयी. मौके पर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के प्रतिनिधि अजय कुमार सिन्हा, प्रभारी प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार कर्ण, राज कुमार वर्मा, धीरज कुमार, रंभा कुमारी, सौम्या, रीमा, संचिता, सादमुनी, वीणा, बाल संसद के सदस्य अंतरा, बबनी, रोहित, गोलू व अन्य मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें

महाकुंभ से रांची लौट रही कार ने हजारीबाग में 2 ट्रकों को मारी टक्कर, 3 महिला श्रद्धालुओं की मौत, 7 घायल

गाय के मुंह में बम विस्फोट, गुस्साये लोगों ने बंद कराया बाजार, सड़क जाम, प्रदर्शन

छत्तीसगढ़ से बिहार जा रही बस पलामू में पलटी, 2 दर्जन यात्री घायल, 6 की हालत गंभीर

10 फरवरी 2025 को कितने में मिलेगा 14 किलो का एलपीजी सिलेंडर, यहां देखें देखें रेट

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola