महाकुंभ से रांची लौट रही कार ने हजारीबाग में 2 ट्रकों को मारी टक्कर, 3 महिला श्रद्धालुओं की मौत, 7 घायल

Updated:
विज्ञापन

दुर्घटनाग्रस्त कार और महाकुंभ से लौट रही घायल श्रद्धालु. फोटो : प्रभात खबर

Road Accident in Jharkhand: महाकुंभ से लौट रही महिला श्रद्धालुओं से भरी एक कार हजारीबाग में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इसमें 3 श्रद्धालुओं की मौत हो गयी. 7 अन्य घायल हो गयीं.

विज्ञापन

Road Accident in Jharkhand|चरही (हजारीबाग), आनंद सोरेन : प्रयागराज में लगे महाकुंभ में स्नान करने के बाद रांची लौट रही श्रद्धालुओं से भरी एक कार हजारीबाग जिले में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. कार में सवार 3 महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गयी और 7 अन्य घायल हो गये. दुर्घटना हजारीबाग के चरही थाना क्षेत्र में बिरसा फुटबॉल मैदान के पास हुई. पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. सभी 7 घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. मृत 3 महिलाओं में 2 रांची और एक गुमला जिले की रहने वाली हैं. 7 घायल महिलाओं में 6 रांची की और एक लोहरदगा जिले की हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

2 खड़े ट्रक में श्रद्धालुओं से भरी कार ने मारी टक्कर

भीषण दुर्घटना सोमवार (10 फरवरी 2025) को सुबह 6:30 बजे चरही में हुई. प्रयागराज से रांची लौट रही कार ने राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-33) पर बिरसा फुटबॉल मैदान के पास खड़े 2 ट्रकों में टक्कर मार दी. एक ट्रक का नंबर JH 01BZ 9170 और दूसरे का JH 05 BC 7191 है. कार में सवार सभी श्रद्धालु आईटीआई हेहल के रहने वाले हैं.

इन लोगों की हो गयी मौत

  • संजू देवी
  • सोनिया देवी
  • आशा देवी

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

कार में 10 महिला श्रद्धालु समेत सवार थे 11 लोग

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टाटा सुमो गोल्ड कार में ड्राइवर के अलावा 10 महिला श्रद्धालु सवार थीं. महाकुंभ स्नान करके सभी रांची लौट रहीं थीं. इसी दौरान रास्ते में कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. कार में सवार 3 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गयी. 7 अन्य महिलाएं घायल हो ग���ीं. दुर्घटना की जानकारी मिलते ही चरही थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची.

हजारीबाग सदर अस्पताल में घायल महिला श्रद्धालुओं का चल रहा इलाज. फोटो : प्रभात खबर

ये 7 महिला श्रद्धालु हुईं हैं घायल

  • कांति देवी
  • असिता देवी
  • पुनीता देवी
  • गुड़िया देवी
  • उमा देवी
  • रंजू देवी
  • ज्योति कांत

मरने वाली 3 महिलाओं में 2 रांची की, 1 गुमला की

पुलिस ने सभी मृतकों के शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घायलों को बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल भेज दिया गया. मृतकों की पहचान संजू देवी पति जितेंद्र गोप. कांके के सोसो की रहने वाली सोनिया देवी और गुमला की रहने वाली आशा देवी के रूप में हुई है.

हजारीबाग की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

घायल 7 महिलाओं में एक लोहरदगा जिले के पंडरिया की

घायलों के नाम कांति देवी पति कामेश्वर गोप (रांची), असिता देवी पति रामेश्वर गोप (सेवाड़ी, मांडर, रांची), पुनीता देवी पति आशुतोष गोप (बुंडू, रांची), गुड़िया देवी पति राजेंद्र गोप (पंडरिया, भंडरा थाना, लोहरदगा), उमा देवी पति स्वर्गीय रामेश्वर मिश्रा (बजरा, रांची), रंजू देवी पति शैलेंद्र कुमार पाठक (रांची, बजरा) और ज्योति कांत पति उमाकांत (केरली पब्लिक स्कूल, बजरा, रांची) हैं.

इसे भी पढ़ें

Shibu Soren Health : शिबू सोरेन अस्पताल में भर्ती, हेमंत सोरेन साथ में हैं मौजूद

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की रांची में थ्री लेयर रहेगी सिक्योरिटी, 1000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात, बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola