मारवाड़ी विकास ट्रस्ट ने किया गायत्री महायज्ञ

Updated at : 13 Feb 2025 1:47 AM (IST)
विज्ञापन
मारवाड़ी विकास ट्रस्ट ने किया गायत्री महायज्ञ

मारवाड़ी विकास ट्रस्ट की ओर से श्री श्री 108 कुंड गायत्री महायज्ञ एवं हवन पाठ बुधवार को एमवीटी परिसर (राज आंगन) में आयोजित किया गया.

विज्ञापन

धनबाद.

मारवाड़ी विकास ट्रस्ट की ओर से श्री श्री 108 कुंड गायत्री महायज्ञ एवं हवन पाठ बुधवार को एमवीटी परिसर (राज आंगन) में आयोजित किया गया. गायत्री परिवार बस्ताकोला के मार्गदर्शन में यह आयोजन हुआ. इस दौरान शांतिकुंज हरिद्वार के मुख्य साधक गोकुल चंद्र मुंद्रा ने सनातन धर्म एवं विज्ञान के सामंजस्य से जीवन जीने की कला पर अपने विचार रखे. कार्यक्रम की शुरुआत अध्यक्ष अनिल मुकीम ने शक्ति कलश यात्रा व इसकी स्थापना कर की. ट्रस्ट के मुख्य सलाहकार योगेंद्र तुलस्यान ने मुख्य साधक गोकुल मुंद्रा का स्वागत किया. संचालन सचिव बिनोद पसारी ने किया. यज्ञ में मुख्य यजमान के रूप में चेतन गोयनका और उनकी धर्म पत्नी किरण गोयनका थी. कार्यक्रम को सफल बनाने में विनोद पसारी, योगेंद्र तुलस्यान, वेद प्रकाश केजरीवाल, सुनील मित्तल, अमित अग्रवाल, पवन केजरीवाल, सजन खरकिया, प्रवीण अग्रवाल, कृष्ण जिंदल, डीएन चौधरी, बाबूलालअग्रवाल, श्याम पसारी, डीएन चौधरी, सुशील गढ्यान, प्रवीण अग्रवाल, किरण अग्रवाल, अमित अग्रवाल, निकी पसारी, सीमा जालन, अशोक चौधरी, संजय केजरीवाल, संजय खंडेलवाल, राम कृष्ण खंडेलवाल, प्रमोद गोयल आदि की विशेष भूमिका रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola