Dhanbad News : माले ने ठप कराया आउटसोर्सिंग कंपनी का काम

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News : माले ने ठप कराया आउटसोर्सिंग कंपनी का काम

Dhanbad News : माले ने ठप कराया आउटसोर्सिंग कंपनी का काम

विज्ञापन

Dhanbad News : 41 सूत्री मांगों को लेकर भाकपा माले असंगठित मजदूर मोर्चा के समर्थकों ने गुरुवार को एकेडब्ल्यूएमसी में आउटसोर्सिंग कंपनी का काम ठप करा दिया. मोर्चा नेता पवन महतो ने कहा कि मांगों को लेकर दो माह पूर्व भी आंदोलन किया गया था. कतरास जीएम ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया था, लेकिन मांगों पर कोी पहल नहीं की गयी. यही स्थिति रही, तो जोरदार आंदोलन किया जायेगा. मोर्चा की मांगों में स्थानीय लोगों को आउटसोर्सिंग कंपनी में रोजगार, प्रदूषण पर रोक, आउटसोर्सिंग कंपनी में काम कर रहे मजदूरों से आठ घंटे काम लेने आदि शामिल है. आंदोलन में अशोक यादव, अधिक यादव, कारू यादव, मोहन चौहान, महेश यादव, पप्पू यादव, ललन यादव, राम अनुज पासवान, अजय चौहान आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Narayan Chandra Mandal

लेखक के बारे में

By Narayan Chandra Mandal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola