ePaper

Dhanbad News: मैथन में कलश यात्रा के साथ महायज्ञ व प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान शुरू

Updated at : 31 Mar 2025 1:19 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News: मैथन में कलश यात्रा के साथ महायज्ञ व प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान शुरू

Dhanbad News: रविवार को जगह-जगह कलश यात्रा निकली. धार्मिक अनुष्ठानों से माहौल भक्तिमय हो गया.

विज्ञापन

Dhanbad News: मैथन में श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ व नवनिर्मित बालाजी मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान को लेकर रविवार को को संजय चौक बाईपास से भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. सैकड़ों महिलाओं ने कलश उठाया. श्रद्धालु गाजे-बाजे के साथ जय श्रीराम का जयकारा लगाते हुए मैथन गोगना छठ घाट पहुंचे. मुख्य यजमान डॉ रामजी द्विवेदी, चुनमुन शर्मा, अरुण तिवारी, महेश सिंह व शंभू केडिया ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जल भरनी की रस्म करायी. समाजसेवी रंजीत महतो व महाकाल टीम, महाराणा प्रताप चैरिटेबल ट्रस्ट व समाजसेवी सुदेश सिंह ने श्रद्धालुओं के लिए शर्बत व शीतल जल की व्यवस्था की थी. अनुष्ठान श्री 1008 गंगापुत्र त्रिदंडी स्वामी जी महाराज द्वारा करवाया जा रहा है. रोजाना शाम चार बजे से श्रीश्री गंगापुत्र लक्ष्मी नारायण त्रिदंडी स्वामी, महाराज, महामंडलेश्वर पूज्य दिलीप दास जी महाराज अयोध्या धाम एवं श्री श्री 1008 बालक बाबा का प्रवचन होगा. मौके पर अरविंद सिंह, अखिलेश्वर तिवारी, आशीष सिंह, रंजीत सिंह, दिलीप सिंह, आलोक कुमार, पिंटू साव, रामनारायण यादव, मनोज राउत, अशोक तिवारी, प्रशांत बनर्जी, शैलेंद्र वर्मा, रवि अग्रवाल सहित काफी संख्या में लोग शामिल थे.

एग्यारकुंड में निकली भव्य कलश यात्रा

एग्यारकुंड दक्षिण पंचायत स्थित मोदक बस्ती में रविवार को नवनिर्मित हनुमान मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. इसमें 301 महिलाओं व युवतियों ने कलश उठाया. श्रद्धालु गाजे-बाजे के साथ चिरकुंडा बराकर नदी पहुंचे. आचार्य नरेशानंद पांडेय ने जल भरनी की रस्म करायी. पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह में यज्ञ, हवन, पूजन आदि कार्यक्रम होंगे. मौके पर मुखिया अजय राम, काकुली मुखर्जी, समिति के शुभम दां, बादल दां, संतोष दां, प्रदीप दे, सुकुमार दे, रूपाली दे, पुतुल दां, लक्ष्मी देवी, सुंदरा मोदक, रूपा मोदक, राहुल मोदक आदि थे.

राजपुरा बस्ती में निकली जल यात्रा

राजपुरा बस्ती में चैत्री नवरात्र व पांच दिवसीय रुद्र महायज्ञ को लेकर काली मंदिर से कलश यात्रा निकाली गयी. यहां 101 महिलाओं ने कलश उठाया. श्रद्धालु गाजे बाजे के साथ मैथन डैम पहुंचे. सुमित चटर्जी ने जल भरनी करायी. शनिवार को महाभंडारा का आयोजन किया गायेगा. मौके पर अमल बाउरी, महेश तिवारी, श्रीकांत मोदी, बापी नाग, देबू नाग, संजीत नाग आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
OM PRAKASH RAWANI

लेखक के बारे में

By OM PRAKASH RAWANI

OM PRAKASH RAWANI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola