Dhanbad News: कमर्शियल सिलिंडर की किल्लत, कई होटल-रेस्टोरेंट में तंदूर आइटम बंद

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: कमर्शियल सिलिंडर की किल्लत, कई होटल-रेस्टोरेंट में तंदूर आइटम बंद

घरेलू गैस सिलिंडर में भी बढ़ा बैकलॉग, एजेंसियों पर बढ़ी भीड़

विज्ञापन

पश्चिम एशिया में ईरान-इजरायल-अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव और पेट्रोलियम पदार्थों व गैस की आपूर्ति को लेकर चल रही चर्चा का असर अब कोयलांचल में भी दिखने लगा है. धनबाद में एलपीजी को लेकर स्थिति पैनिक हो गयी है. इधर कॅमर्शियल सिलिंडर की सप्लाई प्रभावित होने से कई होटल और रेस्टोरेंट संचालकों के सामने संकट खड़ा हो गया है. स्थिति यह है कि कई प्रतिष्ठानों में कॅमर्शियल गैस का स्टॉक लगभग खत्म हो चुका है. गैस की अनिश्चित आपूर्ति को देखते हुए शहर के कुछ रेस्टोरेंटों ने अपने मेनू में कटौती शुरू कर दी है. कई जगहों पर नार्थ इंडियन, चाइनिज और तंदूर से जुड़े आइटम फिलहाल बंद कर दिये गये हैं. संचालकों का कहना है कि कॅमर्शियल सिलिंडर नहीं मिलने से उन्हें ऐसा करना पड़ रहा है.

घरेलू गैस सिलिंडर की डिलीवरी में देरी से बढ़ी चिंता

इधर घरेलू गैस सिलिंडर की डिलीवरी में भी बैकलॉग बढ़ गया है. देर से सिलिंडर मिलने इससे उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ गयी है. एजेंसियों के अनुसार जहां सामान्य दिनों में दो गाड़ी गैस की मांग रहती है, वहीं फिलहाल एक गाड़ी ही सिलिंडर उपलब्ध हो पा रहे हैं. इससे डिलीवरी में देरी हो रही है. वहीं कई उपभोक्ताओं का कहना है कि डेढ़ माह पहले उन्होंने सिलिंडर लिया था. अब बुकिंग करने पर भी मैसेज नहीं आ रहा है. दरअसल कंपनियों ने पैनिक बुकिंग रोकने के लिए 25 दिन बाद ही दूसरी बुकिंग की व्यवस्था लागू कर दी है. साथ ही डीएससी नंबर की अनिवार्यता भी कर दी गयी है, जिससे कई उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है. गैस एजेंसियों का कहना है कि जिले में फिलहाल एलपीजी की पूरी तरह कमी नहीं है, लेकिन अचानक मांग बढ़ने से डिलीवरी का दबाव जरूर बढ़ गया है.

जिले में 6.40 लाख एलपीजी उपभोक्ता

धनबाद जिले में करीब 6.40 लाख एलपीजी उपभोक्ता हैं. यहां आइओसी, बीपीसीएल और एचपीसीएल की कुल 31 गैस एजेंसियों के माध्यम से गैस सिलिंडर की आपूर्ति होती है. सामान्य दिनों में जहां करीब 16 हजार सिलिंडर की डिलीवरी होती है, वहीं अब पैनिक बुकिंग से यह संख्या बढ़कर 20 हजार तक पहुंच गयी है.

विज्ञापन
आशीष कुमार

लेखक के बारे में

By आशीष कुमार

आशीष कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola