Dhanbad News: कोयला नगर में साहित्यिक संगोष्ठी का आयोजन

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: कोयला नगर में साहित्यिक संगोष्ठी का आयोजन

साहित्योदय कृष्णायन साहित्यिक संस्था के तत्वावधान में वरिष्ठ कवि एवं पूर्व महाप्रबंधक राजपाल यादव के सम्मान में रविवार को कोयला नगर स्थित बीसीसीएल के अतिथि गृह में काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

धनबाद.

साहित्योदय कृष्णायन साहित्यिक संस्था के तत्वावधान में वरिष्ठ कवि एवं पूर्व महाप्रबंधक राजपाल यादव के सम्मान में रविवार को कोयला नगर स्थित बीसीसीएल के अतिथि गृह में काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया. मुख्य ��तिथि राजपाल यादव ने साहित्य के विकास में साहित्योदय कृष्णायण संस्था के कार्यों की सराहना की. संचालन धनबाद के प्रसिद्ध कवि अनंत महेंद्र ने किया. स्वागत रिंकु दुबे व आभार ज्ञापन डॉ संगीता नाथ ने किया. बीसीएलएल के जनसंपर्क अधिकारी उदयवीर सिंह ने कहा कि अतिथि गृह में ऐसे साहित्यिक आयोजन होना इस बात का परिचायक है कि कंपनी साहित्यिक और सामाजिक गतिविधियों के पोषण के माध्यम से जनसरोकारों से सदैव जुड़ी रहती है. मौके पर संस्था के संरक्षक संजय चंदन, डॉ संगीता नाथ, रिंकू दुबे, वैष्णवी, प्रमिला तिवारी, अनंत महेंद्र, प्रीति कर्ण, नीरजा, सुमन मिश्रा, स्नेहप्रभा पांडेय, शालिनी झा, सरिता पांडेय, निशा गुप्ता, तुषार कश्यप आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
आशीष कुमार

लेखक के बारे में

By आशीष कुमार

आशीष कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola