Dhanbad News: पत्रकार के बंद आवास से लाखों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: पत्रकार के बंद आवास से लाखों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

Dhanbad News: चिरकुंडा स्थित तालडांगा हाउसिंग कॉलोनी में हुई घटना

विज्ञापन

Dhanbad News: चिरकुंडा थाना क्षेत्र की तालडांगा हाउसिंग कॉलोनी निवासी पत्रकार प्रवीण चौधरी के बंद आवास का ताला तोड़ कर चोरों ने जेवरात सहित लाखों रुपये की संपत्ति चुरा ली. इस संबंध में श्री चौधरी ने चिरकुंडा थाना में शिकायत दर्ज करायी है. जानकारी के अनुसार श्री चौधरी परिवार के साथ इलाज के सिलसिले में 12 मार्च को दिल्ली गए हुए थे. जब वह मंगलवार को वापस पहुंचे तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है. अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा है. चोरों ने अलमारी तोड़ कर उसमें रखी सोने की दो चेन, तीन बाली, चांदी के दर्जनों सिक्के व 25 हजार रुपये शामिल है, जिसकी कुल राशि लगभग छह लाखे रुपये है. सूचना पर चिरकुंडा पुलिस व मैथन ओपी प्रभारी आकृष्ट अमन मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है. सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. मालूम हो कि हाउसिंग कॉलोनी में पूर्व में भी दर्जनों आवासों में चोरियां हो चुकी हैं.

विज्ञापन
Om Prakash Rawani

लेखक के बारे में

By Om Prakash Rawani

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola