दीपावली को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर है. त्योहार में विधि-व्यवस्था की स्थिति सामान्य रखने के लिए शहर के सभी चौक-चौराहों से लेकर बाजारों तक में पुलिस बल की तैनाती की गयी है. खासकर दीपावली के दिन शाम से लेकर अगली दिन सुबह तक शहर के विभिन्न क्षेत्रों के गली-मोहल्लों में पेट्रोलिंग तेज करने का निर्देश एसएसपी संजीव कुमार ने सभी थाना प्रभारियों को दिया है. किसी भी तरह के लॉ एंड ऑर्डर की समस्या होने पर तत्काल इसकी सूचना वरीय अधिकारियों को देने का आदेश पुलिस के जवानों को दिया गया है.
संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल तैनात
एसएसपी संजीव कुमार ने इस साल जिले के सभी संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी का निर्देश जारी किया है. जिले के चिह्नित संवेदनशील इलाकों में ड्रोन कैमरे से निगरानी की जायेगी. सभी जगहों पर रविवार की सुबह से अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किये जायेंगे.
इधर, बाजारों में चुस्त-दुरुस्त रही सुरक्षा व्यवस्था
छोटी दीपावली के दिन, शनिवार को शहर के विभिन्न बाजारों में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त दिखी. सभी बाजारों के साथ चौक-चौराहों पर बड़ी संख्या में पुलिस बलों को ड्यूटी पर लगाया गया था. शनिवार को भी दोपहर एक बजे के बाद बाजारों में वाहनों के प्रवेश पर रोक थी. देर रात तक बाजारों में यह रोक जारी रही.
विधि-व्यवस्था की समस्या आने पर यहां करें संपर्क
टोल फ्री हेल्प लाइन नंबर 100 व 112
सरायढेला थाना - 9431706398
धनबाद थाना - 9431706386
बैंक मोड़ थाना - 9431706392
धनसार थाना - 9431706393
झरिया थाना - 9431706384
जोरापोखर - 9431706387
कतरास थाना - 9431706388
केंदुआडीह थाना - 9431706381
महुदा थाना - 9431706383
निरसा थाना - 9431706379
सिंदरी थाना - 9431706380
बलियापुर थाना - 9431706414
बरवाअड्डा थाना - 9431706401
चिरकुंडा थाना - 9431706403
गोविंदुपर थाना - 9431706399
राजगंज थाना - 9431706408
भूली ओपी - 9431706382