Dhanbad News: घर में घुसकर मारपीट, कई लोगों पर लगाया आरोप
Published by : MAYANK TIWARI Updated At : 30 Dec 2025 2:03 AM
Dhanbad News: पुलिस को बताया कि 23 दिसंबर को वह अपने घर में था. तभी रुद्रनारायण दे, चीनु दे, सरोज दे व रोबिन दे उसके घर में घुस आये और उसके साथ मारपीट की. इस दौरान रस्सी से उसका गला घोटने का प्रयास किया. इसके अलावा आरोपियों ने छिनतई भी कर ली.
पूर्वी टुंडी मेरानवाटांड निवासी पंचानन दे ने सोमवार को एसएनएमएमसीएच में सरायढेला थाना की पुलिस को अपना बयान दर्ज करवाया. पुलिस को बताया कि 23 दिसंबर को वह अपने घर में था. तभी रुद्रनारायण दे, चीनु दे, सरोज दे व रोबिन दे उसके घर में घुस आये और उसके साथ मारपीट की. इस दौरान रस्सी से उसका गला घोटने का प्रयास किया. इसके अलावा आरोपियों ने छिनतई भी कर ली इसी बीच कुछ लोगों के आने के कारण सभी आरोपी फरार हो गये. इसके बाद घायल अवस्था में मुझे अस्पताल लाया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










