Jharkhand News: धनबाद के मैन्युफैक्चरिंग कंपनी में लगी आग, मची अफरी तफरी
Published by : Sameer Oraon Updated At : 09 Feb 2025 10:30 AM
आग बुझाने का प्रयास करते ग्रामीण
Jharkhand News: धनबाद के मैन्युफैक्चरिंग कंपनी में आग लग गयी. जिससे कंपनी को लाखों का नुकसान हुआ है. हालांकि, आग पर काबू पा लिया गया है.
धनबाद, सुमन सिंह : धनबाद के बरोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत आमटांड़ में स्थित मां भगवती मैन्युफैक्चरिंग यूनिट कंपनी में रविवार की अहले सुबह भीषण आग लग गयी. जब ग्रामीणों को इसकी सूचना मिली तो वे घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े. शुरुआत में आपसी सहयोग से आग बुझाने की कोशिश की गयी लेकिन असफल रहे. इसके बाद इसकी सूचना बरोरा थाना को दी गई. आनन फानन में आग बुझाने वाली दमकल को बुलाया गया. कड़ी मशक्कत के बाद आग को काबू किया जा सका. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है.
धनबाद की हर छोटी बड़ी खबरें यहां पढ़ें
कंपनी को लाखों का नुकसान
अगलगी की इस घटना से कंपनी को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है. इस संबंध में कंपनी के संचालक नेहा मिश्रा ने बताया कि मैन्युफैक्चरिंग में प्रयोग होने वाले और तैयार माल जलकर खाक हो गया है. इससे लगभग 5 से 7 लाख रुपये का नुकसान हुआ है. उन्होंने कहा कि इस घटना से उन्हें बड़ा नुकसान हुआ है और अब नये सिरे से फिर शुरुआत करना होगा. इस घटना के बाद आसपास के इलाकों में थोड़ी देर के लिए अफरा तफरी मच गयी थी.
Also Read: रांची में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद एसओपी जारी, इस इलाके में बर्ड की खरीद बिक्री पर लगी रोक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










