Jharkhand News: धनबाद में मिला जिंदा बम, पुलिस ने शुरू की छानबीन, इलाके में फैली दहशत

Published by : Sameer Oraon Updated At : 03 Oct 2024 10:26 AM

विज्ञापन

धनबाद के रामकनाली ओपी क्षेत्र में जनशक्ति दल कार्यालय जाने वाले रास्ते में एक बम बरामद हुआ. जिससे इलाके में दहशत फैल गयी है.

विज्ञापन

धनबाद, सुमन सिंह (कतरास): धनबाद के रामकनाली ओपी क्षेत्र के अंतर्गत आठ लेन सड़क से लाल चौक से जनशक्ति दल कार्यालय जाने वाले रास्ते के किनारे गुरुवार सुबह एक जिंदा बम बरामद हुआ है. जिससे इलाके में दहशत फैल गयी है. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बम को जब्त कर लिया है. साथ ही मामले की छानबीन जारी है.

Also Read: Jharkhand Crime News: धनबाद में दिन-दहाड़े जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

साफ सफाई करने गये थे मजदूर, उसी वक्त दिखाई पड़ा जिंदा बम

बताया जाता है कि गुरुवार को धनबाद में जनशक्ति दल की एक रैली निकलने वाली थी. इसलिए मजदूरों को इलाके की साफ सफाई के बुलायी गयी थी. इस दौरान जब मजदूर रास्ते किनारे उगी झाड़ियों की कटाई के लिए गये तो वहां पर एक जिंदा दिखाई पड़ा. जिसके बाद इलाके में भगदड़ मच गयी. सभी काम करने वाले दूर भाग खड़े हुए. तुरंत ही इसकी सूचना जनशक्ति दल के कार्यालय को दी गयी.

पुलिस ने बम को जब्त कर छानबीन शुरू की

इसके बाद कार्यालय में मौजूद सदस्यों ने पुलिस को इसकी सूचना दी. आनन फानन में पुलिस की टीम दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और बम को जब्त कर आसपास के लोगों से मामले की जानकारी ली. खबर लिखे जाने तक पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि बम कितना पुराना है.

Also Read: Hemant Soren News: धनबाद के बलियापुर में सौगातों की बारिश, 133 योजनाओं का शिलान्यास, 84 का उद्घाटन

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola