ePaper

साइबर अपराध के खिलाफ प्रभात खबर का जन आंदोलन शुरू, धनबाद SSP बोले- सतर्कता ही सुरक्षा की गारंटी

Updated at : 29 Jan 2025 8:46 PM (IST)
विज्ञापन
लोगों को संबोधित करते हुए धनबाद के एसएसपी

लोगों को संबोधित करते हुए धनबाद के एसएसपी

Jharkhand Cyber Crime News: धनबाद में साइबर अपराध के खिलाफ प्रभात खबर का जनआंदोलन शुरू हो चुका है. इस मौके पर एसएसपी एचपी जनार्दनन ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि साइबर स्पेस में सतर्कता ही सुरक्षा की गारंटी है.

विज्ञापन

धनबाद : बढ़ते साइबर अपराध के खिलाफ प्रभात खबर का जन जागरूकता अभियान धनबाद में बुधवार से शुरू हुआ. इस अभियान की शुरुआत दिल्ली पब्लिक स्कूल से की गयी. इस अभियान में डीपीएस के आठवीं, नौवीं और 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों को जागरूक किया गया. धनबाद पुलिस ने इस अभियान को अपना समर्थन दिया है. इस जागरूकता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि धनबाद एसएसपी एचपी जनार्दनन थे, जबकि डीपीएस की प्राचार्या डॉ सरिता सिन्हा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं. कार्यक्रम के दौरान एसएसपी श्री जनार्दनन ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध के तरीकों और उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि साइबर स्पेस में सतर्कता ही सुरक्षा की गारंटी है. वहीं साइबर थाना प्रभारी अक्षय कुमार ने साइबर अपराध से बचने के उपायों पर विस्तार से चर्चा की.

प्राचार्या ने अभियान की सराहना की

प्राचार्या डॉ सरिता सिन्हा ने प्रभात खबर के इस अभियान की सराहना की. अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि आज हर कोई साइबर अपराधियों के निशाने पर है. सतर्कता में थोड़ी सी कमी होने पर कोई भी इसका शिकार हो सकता है. बच्चों को इसकी जानकारी होना बेहद जरूरी है.

बच्चों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करना उद्देश्य

इस मौके पर प्रभात खबर के स्थानीय संपादक जीवेश रंजन सिंह ने इस अभियान का उद्देश्य बताया. उन्होंने कहा कि इस अभियान का लक्ष्य किशोरों और युवाओं को साइबर सुरक्षा के महत्व के प्रति जागरूक करना और उन्हें सुरक्षित ऑनलाइन व्यवहार के लिए प्रोत्साहित करना है. कार्यक्रम के अंत में स्कूल की उपप्राचार्या कल्याणी प्रसाद ने धन्यवाद ज्ञापन दिया.

एसएसपी के संबोधन की मुख्य बातें

  • सोशल मीडिया पर अपनी जानकारी सोच-समझकर साझा करें.
  • लोग लापरवाही में अपनी निजी जानकारी शेयर करते हैं और साइबर अपराध का शिकार हो जाते हैं.
  • साइबर स्पेस में अधिक समय बिताने से अपराध का खतरा बढ़ता है.
  • साइबर अपराध होने पर इसे छुपाएं नहीं, तुरंत अभिभावकों और साइबर पुलिस को सूचित करें.

साइबर थाना प्रभारी की मुख्य बातें

  • साइबर अपराध के शिकार होने की दो प्रमुख वजह हैं : डर और लालच.
  • साइबर अपराधियों से डरने पर आप उनका शिकार हो सकते हैं.
  • ऑनलाइन लॉटरी, इनाम या आकर्षक ऑफर्स से सावधान रहें; ये फंसाने के तरीके हैं.

विद्यार्थियों के सवाल

  • साइबर बुलिंग से कैसे बचें?
  • साइबर सेल कैसे काम करता है?
  • साइबर स्पेस में हमारा व्यवहार कैसा होना चाहिए?
  • साइबर अपराधों की रिपोर्टिंग प्रक्रिया क्या है?

Also Read: झारखंड से प्रयागराज महाकुंभ जा रही बस पर पथराव, कई श्रद्धालु घायल, भगदड़ के बाद सोनभद्र में रोकी गयी हैं बसें

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola