dhanbad news : झारुडीह में बंद फ्लैट से पांच लाख के जेवर चोरी
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

धनबाद थाना क्षेत्र के झारुडीह स्थित साईं अपार्टमेंट में एक बंद फ्लैट का ताला तोड़कर की गयी चोरी. परिवार के लोग दो दिन पहले पटना गये हुए थे. लौटने पर चोरी का पता चला.
विज्ञापन
धनबाद.
धनबाद थाना क्षेत्र के झारुडीह स्थित साईं अपार्टमेंट में एक बंद फ्लैट से बुधवार को लाखों रुपये मूल्य के जेवरात चोरी हो गये. घटना के बाद पीड़ित रेल कर्मी अरुण कुमार ने धनबाद थाना में लिखित शिकायत की है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. अरुण कुमार ने पुलिस को बताया कि वह दो दिन पहले परिवार के साथ पटना गये थे. बुधवार को धनबाद पहुंचे तो देखा कि उनके फ्लैट का ताला टूटा हुआ है और अंदर रखे आलमारी, अटैची व अन्य सामान खुले पड़े हैं. पूरा घर बिखरा हुआ था. जब जांच की तो पता चला कि घर में रखे जेवरात व अन्य कीमती सामान गायब हैं. चोरी गये जेवरात की कीमत चार से पांच लाख रुपये हैं.यह भी पढ़ें
एसी की पाइप काटते रंगेहाथ धराया नाबालिग
धनबाद.
सरायढेला थाना क्षेत्र के भुईफोड़ मंदिर के पास श्याम टायर में लगे एसी की पाइप काटते स्थानीय लोगों ने एक नाबालिग को पकड़ा. इसके बाद उसे सरायढेला थाना को सौंप दिया गया. पुलिस ने उसके पास से एसी की कटी हुई पाइप बरामद की है. गुरुवार को उसे कोर्ट में पेश कर बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










