स्वतंत्रता दिवस को लेकर डीवीसी में परेड रिहर्सल शुरू, तीन दिनों तक चलेगा
परेड का रिहर्सल शुरू
चंद्रपुरा में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू हो गई हैं। डीवीसी मैदान में परेड का तीन दिवसीय रिहर्सल आज से शुरू हुआ, जिसमें जवानों और छात्रों ने भाग लिया।
स्वतंत्रता दिवस को लेकर चंद्रपुरा में तैयारी शुरू हो गयी है. यहां मुख्य कार्यक्रम डीवीसी चंद्रपुरा प्रबंधन द्वारा डीवीसी मैदान में आयोजित किया जाता है. जहां 15 अगस्त को प्लांट के परियोजना प्रधान राम कुमार झंडोत्तोलन करेंगे.
इधर स्थानीय प्रबंधन द्वारा आज से परेड का 3 दिवसीय रिहर्सल शुरू हो गया. परेड में सीआईएसएफ जवान, डीजीआर गार्ड, विभिन्न स्कूल के विद्यार्थियों ने भाग लिया. परेड का रिहर्सल इंस्पेक्टर यशवंत सिंह, अर्चना, गौतम राय, सुधीर कुमार द्वारा कराया गया.
मौके पर एचआर सेक्शन के सुधांशु रंजन, पायल, स्कूल के अमूल सिंह सरदार, भुवनेश्वर महतो, सीमा महतो, अर्चना कुमारी, प्रदीप श्रीवास्तव आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










