बरोरा में बेअसर रहा भाजपा का झारखंड बंद, खुले रहे बाजार

Updated:
विज्ञापन

यह फोटो एआई से बनाई गई है

रांची में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा द्वारा बुलाए गए बंद का बरोरा में कोई खास असर नहीं दिखा। दुकानें और स्कूल खुले रहे, यातायात सामान्य रहा।

विज्ञापन

रांची में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा ने झारखंड बंद का एलान किया था. इसका बरोरा क्षेत्र में कोई खास असर नहीं दिखा. क्षेत्र की अधिकांश दुकानें खुली रहीं और सामान्य दिनों की तरह आवागमन जारी रहा. लंबी दूरी की बसों को छोड़कर यातायात सामान्य रहा. स्कूल भी खुले रहे.

बंद के समर्थन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया. हरिणा हिरक चौक पर कार्यकर्ताओं ने कुछ देर के लिए सड़क जाम कर प्रदर्शन किया. हालांकि बाद में आवागमन सामान्य हो गया.

प्रदर्शन में बाघमारा मंडल अध्यक्ष बलिराम चौहान, विधायक प्रतिनिधि गोपाल सिंह, बच्चू राय, राजू शर्मा, बंटी हरि, मंटू कुम्हार समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.


विज्ञापन
Prahlad Baranwal

लेखक के बारे में

By Prahlad Baranwal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola