खेल के दौरान बच्चे को पटका, विरोध करने पर मां को भी पीटा
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

सीसीडब्ल्यूओ ग्राउंड में क्रिकेट खेलने के दौरान घटी घटना
विज्ञापन
धनबाद.
सरायढेला थाना क्षेत्र के सुगियाडीह रघुवर नगर में रहने वाले दीपक सिंह की पत्नी पूजा सिंह ने थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पूजा सिंह ने पुलिस को बताया कि नौ अप्रैल को उसका बेटा सूर्यांश सीसीडब्ल्यूओ ग्राउंड में क्रिकेट खेल रहा था. इसी दौरान वहां बैठे प्रशांत नामक व्यक्ति को एक लकड़ी से लग गया. इसके बाद उसने उनके बेटे को उठा कर पटक दिया और गाली-गलौज करने लगा. जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उनके साथ भी मारपीट की गयी. इस दौरान प्रशांत ने उनके कान का झुमका छीन लिया और अपनी बाइक उस पर चढ़ाने का प्रयास किया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










