Dhanbad News: बाबूडीह व बावनडीहा जंगल में शुरू हुआ अवैध खनन

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: बाबूडीह व बावनडीहा जंगल में शुरू हुआ अवैध खनन

Dhanbad News: सूचना पर पुलिस व सीआइएसएफ टीम पहुंची और खानापूर्ति कर लौट गयी

विज्ञापन

Dhanbad News: बीसीसीएल की खरखरी कोलियरी के बाबूडीह व बावनडीहा जंगल में अवैध कोयला खनन का मामला एक बार फिर चर्चा में है. गोविंदपुर क्षेत्रीय प्रबंधन के आदेश पर मंगलवार को क्षेत्रीय सीआइएसएफ व धर्माबांध ओपी पुलिस खुले मुहाना स्थल पर पहुंची, लेकिन पेलोडर से हल्की खानापूर्ति कर बिना समुचित भराई किये ही लौट गयी. न तो अवैध कोयला जब्त किया गया और न ही किसी प्रकार की ठोस कार्रवाई हुई. खरखरी प्रबंधन ने मामले से अनभिज्ञता जताते हुए कहा कि यदि कोई कार्रवाई होती, तो उनकी टीम भी मौके पर रहती. क्षेत्रीय प्रबंधन के अनुसार रविवार को छापेमारी की योजना थी, लेकिन पुलिस सहयोग नहीं मिलने से कार्रवाई टल गयी. चार दिन पूर्व निरीक्षण के दौरान पोकलेन मशीनों से बड़े पैमाने पर अवैध खनन और कोयले का भंडारण पाया गया था, पर समय पर कार्रवाई नहीं होने से धंधेबाज मशीनें और कोयला हटा ले गये.

टंडाबाड़ी में भू-धंसान की घटना के बाद कोयला तस्करों ने जंगल में बनाया नया ठिकाना

बताया जाता है कि टंडाबाड़ी क्षेत्र में भू-धंसान के बाद अवैध खनन से जुड़े लोगों ने बाबूडीह व बावनडीहा जंगल को नया ठिकाना बना लिया है. यहां से कोयला मधुबन थाना क्षेत्र होते हुए खरखरी-नारायण धौड़ा फोरलेन मार्ग से बाहर भेजा जा रहा है.

जल्द होगी कार्रवाई : महाप्रबंधक

गोविंदपुर क्षेत्रीय महाप्रबंधक वी विजय कुमार ने कहा कि शिकायत मिली है और पुलिस सहयोग मिलने पर जल्द कार्रवाई होगी. वहीं आजसू प्रखंड अध्यक्ष राकेश ग्याली ने चेतावनी दी कि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जायेगा.

विज्ञापन
Om Prakash Rawani

लेखक के बारे में

By Om Prakash Rawani

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola