मुगमा में राॅ-वाटर पाइप लाइन से जुड़ा अवैध कनेक्शन क्षतिगस्त
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Published at :07 Jun 2024 12:49 AM (IST)
विज्ञापन

हजारों गैलन रॉ-वाटर बर्बाद : धनबाद के लोगों के समक्ष जल संकट
विज्ञापन
संवाददाता, धनबाद,
मैथन डैम से भेलाटांड़ वाटर ट्रीटमेंट प्लांट सी आ रहे रॉ-वाटर की पाइप लाइन से जोड़ा गया अवैध कनेक्शन गुरुवार की रात करीब 8.30 बजे क्षतिग्रस्त हो गया है. इससे हजारों गैलन रॉ-वाटर पानी बह कर बर्बाद हो गया. मुगमा नेशनल हाइवे की ओर से सड़क चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है. इसी दौरान डीनोबली स्कूल के समीप से रॉ-वाटर की पाइप लाइन में जोड़ा गया अवैध कनेक्शन पाइप क्षतिग्रस्त हो गया. जानकारी मिलने के बाद पेयजल विभाग की टीम मौके पर पहुंची. टीम ने देखा कि अवैध कनेक्शन से स्थानीय गांव में पानी ले जाया जा रहा था. अवैध कनेक्शन के कारण शहर के लोगों को जरूरत भर पानी नहीं मिल पा रहा है. कनेक्शन क्षतिग्रस्त होने के बाद गांवों में पानी आना बंद हो गया.पंप बंद होने पर शहर में होगा संकट :
पाइप की मरम्मत करने के लिए मैथन डैम में बने इंटेकवेल का पंप बंद करना होगा. पंप बंद होने पर भेलाटांड़ वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में पानी आना बंद हो जायेगा. ऐसे में शहर के लोगों को संकट झेलना होगा.भूदा जलमीनार से नहीं हुई पानी सप्लाई :
गुरुवार को पानी संकट से शहर के कई इलाकों के लोग परेशान रहे. शहर की 19 में से 18 जलमीनारों से पानी की सप्लाई की गयी. भूदा जलमीनार बच गयी थी. जलमीनार से जुड़ी 30 हजार से अधिक की आबादी प्रभावित हुई. सुबह से शाम तक लोग पानी आने का इंतजार करते रहे. गर्मी में लोग पानी के लिए एक से दूसरे मुहल्ले में भटकते दिखे. वहीं जिन जलमीनारों से पानी की सप्लाई हुई, वहां के लोगों को जरूरत भर पानी नहीं मिला. बुधवार की रात मैथन डैम में बने इंटेकवेल की बिजली गुल होने के कारण संकट हुआ है. भेलाटांड़ वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में पानी नहीं पहुंचने के कारण संकट हुआ है. देर रात पानी के आने के बाद ट्रीटमेंट कर जलमीनारों को भरा गया. लेकिन जलमीनारों के आखिरी इलाकों तक नाममात्र का पानी पहुंचा. रोजाना के मुकाबले आधा भी लोगों को पानी नहीं मिला.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




