Dhanbad News: आइआइटी आइएसएम के स्टार्टअप्स को मिलेगा निवेश व मेंटरशिप का साथ

Published by : ANAND KUMAR UPADHYAY Updated At : 05 Jun 2026 1:15 AM

विज्ञापन

Dhanbad News: सीआइआइइ आइआइटी आइएसएम फाउंडेशन व कॉइनोवेट वेंचर्स के बीच हुआ एमओयू, इस साझेदारी का उद्देश्य संस्थान के विद्यार्थियों, शोधकर्ताओं, नवप्रवर्तकों और उभरते उद्यमियों को निवेश, मार्गदर्शन और उद्योग जगत से जुड़ाव के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है.

विज्ञापन

धनबाद, नवाचार व उद्यमिता को नयी गति देने की दिशा में सेंटर फॉर इनोवेशन, इन्क्यूबेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप (सीआइआइइ) आइआइटी आइएसएम धनबाद फाउंडेशन ने कॉइनोवेट वेंचर्स के साथ गुरुवार को समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किये. इस साझेदारी का उद्देश्य संस्थान के विद्यार्थियों, शोधकर्ताओं, नवप्रवर्तकों और उभरते उद्यमियों को निवेश, मार्गदर्शन और उद्योग जगत से जुड़ाव के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है. कॉइनोवेट वेंचर्स का नेतृत्व प्रसिद्ध उद्यमी एवं निवेशक अरिजीत भट्टाचार्य कर रहे हैं. एमओयू के साथ दोनों संस्थाओं ने एक स्ट्रेटेजिक कोलैबोरेशन एग्रीमेंट पर भी हस्ताक्षर किए हैं. इसके तहत आइआइटी आइएसएम परिसर में उद्यमिता आधारित गतिविधियों को बढ़ावा देने और स्टार्टअप संस्कृति को मजबूत बनाने के लिए संयुक्त रूप से कार्य किया जाएगा.

निवेशकों व उद्योग विशेषज्ञों से जुड़ने का मिलेगा अवसर

इस सहयोग के तहत सीआइआइइ से जुड़े स्टार्टअप्स को वेंचर कैपिटल फंड, एंजेल निवेशकों, उद्योग विशेषज्ञों और सफल उद्यमियों के साथ संवाद का अवसर मिलेगा. साथ ही विशेषज्ञ व्याख्यान, मेंटरशिप कार्यक्रम, स्टार्टअप कार्यशालाएं, निवेशक संवाद और नेटवर्किंग कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे. इससे युवा उद्यमियों को अपने नवाचारों को व्यवसायिक रूप देने में मदद मिलेगी.

स्टार्टअप इकोसिस्टम को मिलेगी नयी ऊर्जा

इनोवेशन, इन्क्यूबेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप के डीन प्रो आलोक दास ने कहा कि यह साझेदारी संस्थान के स्टार्टअप इकोसिस्टम को नयी ऊर्जा प्रदान करेगी. अनुभवी निवेशकों और मार्गदर्शकों तक पहुंच मिलने से युवा उद्यमियों को अपने विचारों को सफल उद्यम में बदलने का अवसर मिलेगा. कॉइनोवेट वेंचर्स प्रारंभिक चरण के स्टार्टअप्स को निवेश, मार्गदर्शन और व्यवसायिक विकास में सहयोग देने के लिए जाना जाता है. यह समझौता आइआइटी आइएसएम की नवाचार और प्रौद्योगिकी आधारित समाधान विकसित करने की प्रतिबद्धता को और मजबूत करेगा तथा स्टार्टअप इंडिया अभियान के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.

विज्ञापन
ANAND KUMAR UPADHYAY

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR UPADHYAY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola