Dhanbad News: इसीएल ने मजदूरों की उपेक्षा की, तो होगा आंदोलन : अपर्णा

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: इसीएल ने मजदूरों की उपेक्षा की, तो होगा आंदोलन : अपर्णा

Dhanbad News: निरसा में जमसं की बैठक में संगठन विस्तार पर बल

विज्ञापन

Dhanbad News: निरसा के पांड्रा मोड़ स्थित भाजपा कार्यालय में जनता मजदूर संघ की केंद्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व विधायक अपर्णा सेनगुप्ता की उपस्थिति में हुई. इस दौरान संघ का विस्तार करने तथा मजदूरों की समस्याओं पर चर्चा हुई. मौके पर जमसं के क्षेत्रीय अध्यक्ष कमल बनर्जी, उपाध्यक्ष गौतम सेनगुप्ता, सचिव मनोज सिंह आदि थे. सभी ने यूनियन के सदस्यों ने मजदूरों की समस्याओं से संघ के वरीय अधिकारियों को अवगत कराया. पूर्व विधायक अपर्णा सेनगुप्ता ने कहा कि मजदूरों की समस्याओं को लेकर इसीएल प्रबंधन से वार्ता की जायेगी. प्रबंधन ने मांगें नहीं मानी, तो आंदोलन किया जायेगा. कमल बनर्जी ने कहा कि इसीएल प्रबंधन कोयला खनन में मनमानी रवैया अपना रहा है. पूरा क्षेत्र प्रदूषण से प्रभावित हो रहा है. निरंतर पेड़ों की कटाई की जा रही है. हैवी ब्लास्टिंग से लोग त्रस्त हैं. इन सभी समस्याओं को प्रबंधन के समक्ष रखा जायेगा. मौके पर दर्जनों सदस्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Om Prakash Rawani

लेखक के बारे में

By Om Prakash Rawani

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola