Dhanbad News: धनबाद में आज ‘हैप्पी स्ट्रीट’ से गूंजेगा नशा मुक्ति का संदेश
Published by : MANOJ KUMAR Updated At : 28 Mar 2026 1:09 AM
विज्ञापन
Dhanbad News: लुबी सर्कुलर रोड पर सुबह छह बजे शुरू होगा कार्यक्रम
विज्ञापन
Dhanbad News: वरीय संवाददाता, धनबाद. धनबाद जिला प्रशासन की ओर से नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता के लिए शनिवार (28 मार्च) को लुबी सर्कुलर रोड पर ‘हैप्पी स्ट्रीट’ कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. कार्यक्रम सुबह छह बजे से शुरू होगा, जिसमें शहरवासियों के लिए कई तरह की रोचक और उपयोगी गतिविधियां आयोजित की जायेंगी. कार्यक्रम की तैयारी को लेकर शुक्रवार को डीसी आदित्य रंजन और एसएसपी प्रभात कुमार ने संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. उन्होंने अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.
लाइव परफॉर्मेंस बैंड करेगा मनोरंजन :
हैप्पी स्ट्रीट पर खेल, मनोरंजन, कला और स्वास्थ्य से जुड़ी कई गतिविधियां एक ही मंच पर देखने को मिलेंगी. योग और प्राणायाम के लिए विशेष योग स्टेज बनाया जायेगा, वहीं साइकिलिंग, स्केटिंग, बास्केटबॉल डंक और राइफल शूटिंग जैसी खेल गतिविधियां भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी. मनोरंजन के लिए लाइव बैंड परफॉर्मेंस, ह्यूमन लूडो और डार्ट जैसे खेल होंगे. वहीं कला प्रेमियों के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता, ‘पेंट माई सिटी’, ओपन क्विज, कविता-शायरी और नुक्कड़ नाटक जैसे कार्यक्रम होंगे, जिनके माध्यम से नशा मुक्ति का संदेश दिया जायेगा. कार्यक्रम सुबह छह बजे से नौ बजे तक चलेगा.स्वस्थ व बेहतर जीवन के लिए लोग होंगे प्रेरित :
डीसी श्री रंजन ने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे की लत से दूर रखना और समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है. उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ उन्हें स्वस्थ और बेहतर जीवन की दिशा में प्रेरित करेंगे. जिला प्रशासन ने कोयलांचल क्षेत्र के सभी लोगों से इस मेगा इवेंट में भाग लेकर ‘नशा मुक्त भारत’ के अभियान को सफल बनाने की अपील की है.हेल्थ कैंप व रक्तदान शिविर भी लगेगा :
स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए हेल्थ कैंप, रक्तदान शिविर और हेल्थ कियोस्क लगाये जायेंगे. साथ ही परामर्शदाताओं और नशा मुक्ति केंद्र के स्टॉल भी लगाये जायेंगे. जहां विशेषज्ञों से सलाह ली जा सकेगी.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










