Dhanbad News: निकाह के 15 दिन के अंदर ही पत्नी ने लगायी फांसी

Edited by ASHOK KUMAR
Updated:
विज्ञापन

निकाह के कुछ दिन बाद ही पति द्वारा व्हाट्सएप पर तलाक का मैसेज भेजने पर इससे आहत होकर महिला ने की खुदकुशी.

विज्ञापन

धनबाद.

निकाह के 15 दिन के अंदर ही फांस लगाकर विवाहिता के आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले में तोपचांची थाना क्षेत्र के मदैयडीह निवासी कैफ खान ने अपनी बहन कहकशां की मौत के बाद गुरुवार को सरायढेला थाना की पुलिस को एसएनएमएमसीएच में फर्द बयान दिया. उसने बताया कि उसके बहनोई ने जब उसकी बहन को व्हाट्सएप पर मैसेज भेजकर तलाक दिया, तो इससे आहत हो उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

पांच अगस्त को हुआ था निकाह

कैफ खान ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन कहकशां सौरव खान का निकाह गत पांच अगस्त को इम्तियाज अहमद के पुत्र शादिक अहमद के साथ हुआ था. इस बीच उसकी बहन के मोबाइल पर शादिक ने व्हाट्सएप कर तलाक का मैसेज भेजा था. उसे देखने के बाद बुधवार की रात में कहकशां ने अपने घर में पंखे से फांसी लगा ली. जब हम लोगों की नजर पड़ी तो उसे नीचे उतारा और अस्पताल ले गये, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ASHOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ASHOK KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola