Dhanbad News: गुरुदेव भारतीय मेधा और सांस्कृतिक चेतना के प्रतीक : सीएमडी

Edited by MANOJ KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News: बीसीसीएल के एचआरडी में गुरुदेव की आदमकद प्रतिमा का अनावरण

विज्ञापन

Dhanbad News: वरीय संवाददाता, धनबाद. कविगुरु रवींद्रनाथ टैगोर की 165वीं जन्म-जयंती के अवसर पर बीसीसीएल के कल्याण भवन (एचआरडी) परिसर में उनकी आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया गया. आयोजन बीसीसीएल एवं झारखंड बांग्ला उन्नयन समिति के संयुक्त तत्वावधान में किया गया. मुख्य अतिथि बीसीसीएल के सीएमडी मनोज अग्रवाल ने गुरुदेव की नवनिर्मित प्रतिमा का अनावरण किया. सीएमडी श्री अग्रवाल ने कहा कि गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर भारतीय मेधा एवं प्रतिभा के अद्वितीय प्रतीक हैं. उन्होंने गुरुदेव की प्रसिद्ध रचना ‘जहां मन भय से मुक्त हो’ का उल्लेख करते हुए कहा कि किसी भी राष्ट्र की प्रगति के लिए भयमुक्त वातावरण आवश्यक है. इस अवसर पर निदेशक (मानव संसाधन) मुरली कृष्ण रमैया, डीटी (ओपी) संजय सिंह, दीक्षा महिला मंडल की अध्यक्ष अर्चना अग्रवाल, उपाध्यक्ष पूर्बिता रमैया एवं रंजना सिंह समेत कोयला भवन मुख्यालय के सभी महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष, अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे. समारोह में समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष भवानी बंद्योपाध्याय, सुजीत रंजन मुखर्जी, पार्थसारथी दत्ता सहित समिति के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य भी शामिल हुए. वहीं बीसीसीएल सीसीसी, वेलफेयर एवं सेफ्टी बोर्ड के सदस्य संजीत सिंह, एसएस डे, मुरारी तांती, उमेश सिंह तथा विभिन्न श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम में भागीदारी निभाई. विभागाध्यक्ष (सीएसआर) सुरेंद्र भूषण ने गुरुदेव के जीवन, व्यक्तित्व एवं साहित्यिक योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला. सांस्कृतिक सत्र में जेबीबीयूएस के सदस्यों ने रवींद्र संगीत, कविता पाठ एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं.

सम्मान समारोह भी आयोजित :

समापन सत्र में समिति के पदाधिकारियों ने सीएमडी, निदेशक (मानव संसाधन), निदेशक (तकनीकी/संचालन) तथा दीक्षा महिला मंडल की पदाधिकारियों को स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया गया. धन्यवाद ज्ञापन विभागाध्यक्ष (एचआरडी) राधेश्याम दुबे ने किया, जबकि मंच संचालन वरीय प्रबंधक (मानव संसाधन) सफुरा रुबाब ने किया.

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola