dhanbad news : बापा के जयकारे के साथ निकली श्री रामदेव पीर की भव्य शोभायात्रा

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 14 Sep 2024 2:09 AM

विज्ञापन

शोभायात्रा स्वामीनारायण मंदिर मटकुरिया होते हुए शास्त्री नगर स्थित श्री कच्छ गुर्जर क्षत्रिय भवन पहुंची. यहां महिलाओं ने मधुर भजन प्रस्तुत किया.

विज्ञापन

श्री कच्छ गुर्जर क्षत्रिय समाज ट्रस्ट की ओर से शुक्रवार को श्रीश्री रामदेव पीर का 41वां जन्मोत्सव धूम-धाम से मनाया गया. इस अवसर पर बापा के जयकारे से समाज भवन गूंज उठा. संध्या में मटकुरिया से समाज भवन तक शोभायात्रा निकाली गयी. बच्चों द्वारा मोहक झांकी की प्रस्तुति दी गयी. शोभायात्रा स्वामीनारायण मंदिर मटकुरिया होते हुए शास्त्री नगर स्थित श्री कच्छ गुर्जर क्षत्रिय भवन पहुंची. यहां महिलाओं ने मधुर भजन प्रस्तुत किया. रात्रि में बापा का जन्मोत्सव मनाया गया. शनिवार को बापा की पूजा अर्चना के बाद रास गरबा खेला जायेगा. उसके बाद भोग वितरण होगा. कार्यक्रम को सफल बनाने में ट्रस्ट के अध्यक्ष किरीट चौहान, सचिव पीयूष बेगड़, अशोक राठौड़, तरुण राठौड़, किशोर परमार, परेश चौहान, भवेश ठक्कर, दीपक उदानी, गोपाल ठक्कर, जगदीश राठौड़, लक्ष्मीकांत चावड़ा, महिला मंडल की सदस्य युवा मंडल प्रमुख अमित चावड़ा, उप प्रमुख रेणुका चावड़ा कोलफील्ड गुजराती समाज की प्रमुख रीता बेन चावड़ा व अन्य सदस्यगण का सक्रिय योगदान रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola