Dhanbad News : भादो अमावस्या पर झरिया में निकली भव्य कलश यात्रा

Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News : भादो अमावस्या पर झरिया में निकली भव्य कलश यात्रा

विज्ञापन

Dhanbad News : झरिया लक्ष्मीनिया मोड़ स्थित श्री राणी सती मंदिर में भादो अमावस्या महोत्सव के तीसरे दिन शुक्रवार को दादी जी की भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. 201 महिलाएं उसमें शामिल हुईं. प्रधान कलश पूजन यजमान विकास झुनझुनवाला ने किया. पूरे झरिया बाजार में शोभा यात्रा ने भ्रमण किया. शाम को दादीजी का अलौकिक शृंगार किया गया. इसके बाद अखंड ज्योति की पूजा की गयी. रात 8 बजे से भजन गायिका सोनी श्रीवास्तव व अन्य द्वारा देर रात तक भजन किया गया. मौके पर कमेटी के अध्यक्ष द्वारका प्रसाद गोयनका, अरुण झुनझुनवाला, नथमल अग्रवाल, सत्य नारायण भोजगढ़िया, नरेश अग्रवाल, अनिल खेमका, संदीप सांवरिया, अनिल चौधरी, आलोक अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, रामचंद्र अग्रवाल, संजय झुनझुनवाला, अंकित तुलस्यान, बृजमोहन अग्रवाल आदि सदस्य सक्रिय थे. कार्यक्रम में मारवाड़ी युवा मंच ने किया जूस का वितरण किया.सेवा कार्य का संचालन सन्नी अग्रवाल व गौतम अग्रवाल व मयंक केजरीवाल ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NARAYAN CHANDRA MANDAL

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola