Dhanbad News: गणेश चतुर्थी आज, पंडालों में पहुंची विघ्नहर्ता की प्रतिमा

Edited by ASHOK KUMAR
Updated:
विज्ञापन

बुधवार को गणेश चतुर्थी है. इस अवसर पर विघ्नहर्ता के स्वागत के लिए पूजा पंडालों व घरों में विशेष तैयारी की गयी है. पूजा के दौरान कई कार्यक्रमों का आयोजन होगा.

विज्ञापन

धनबाद.

बुधवार को गणेश चतुर्थी है. इस अवसर पर विघ्नहर्ता के स्वागत के लिए पूजा पंडालों व घरों में विशेष तैयारी की गयी है. पंडालों में गणपति महाराज की प्रतिमा पहुंच चुकी है. पूजा को लेकर भक्तों में उत्साह है. वहीं गणेश पूजा कमेटियों की ओर से इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम तो कहीं प्रतियोगिताओं का आयाेजन किया जायेगा.

बरमसिया में गणपति को लगेगा 351 किलो मोदक का भोग

श्री श्री गणेश पूजा मित्रमंडली बरमसिया की ओर से तीन दिवसीय गणेशोत्सव का आयोजन किया गया है. इस बार राजा मान सिंह के महल जैसा पंडाल बनाया गया है. यहां भगवान गणपति की पूजा की जायेगी. उन्हें 351 किलो मोदक को भाेग लगाया जायेगा. बुधवार को राजू सोलंकी द्वारा शिव तांडव, मुंबई की पूजा राय भजनों की प्रस्तुति देंगी. 29 अगस्त की शाम प्रतिमा का विसर्जन होगा. विसर्जन के लिए रामगढ़ की तासा पार्टी को बुलाया गया है. पूजा को लेकर समिति के अध्यक्ष संतोष यादव (डब्लू), सचिव राकेश पाण्डेय, बंटी शर्मा, विनोद यादव, अनुराग सिंह, कोषाध्यक्ष सुधांशु, राजेश सिंह, भार्गव कुमार, संरक्षक लक्ष्मण यादव, सुनील सिंह आदि सक्रिय हैं.

कोयला नगर में पहली बार हो रहा गणेशोत्सव

कोयला नगर दुर्गा मंदिर में पहली बार गणेशोत्सव का आयोजन मंदिर सेविका ग्रुप की ओर किया जायेगा. तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान दुर्गा पूजा कमेटी के सचिव अरुण प्रकाश पांडेय के मार्गदर्शन में होंगे. 27 अगस्त को सुबह 10 बजे पूजा शुरू होगी. हवन व पूर्णाहुति के बाद कोयला नगर के सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया जायेगा. दोपहर को चित्रांकन प्रतियोगिता होगी. शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे. पूजन मंदिर के पुजारी धर्मदास गोस्वामी व सुरजीत राय करायेंगे.

तेलीपाड़ा में लगेगा भव्य मेला

तेलीपाड़ा में पांच दिवसीय गणेश पूजा का आयोजन किया गया है. यहां भव्य मेला लग रहा है. भगवान गणपति को 51 किलो लड्डू का भोग लगाया जायेगा. 30 अगस्त को हेमंत दुबे नाइट का आयोजन होगा. पूजा कमेटी में अध्यक्ष मनोज महतो, उपाध्यक्ष भागी महतो, सचिव अष्टम सिंह, सहसचिव उमेश साव, कोषाध्यक्ष विनोद कुमार साहू व जितेंद्र कुमार, करण साव, कार्यकारिणी सदस्य प्रकाश साव, शंकर साव, श्याम टुडू, संतोष साव, संदीप दे, मुन्ना साव, किशोर प्रधान, अप्पू साव, मानत सिंह, मोहित दे, प्रतीक महतो, राहुल गुप्ता शामिल हैं.

मनईटांड़ में लगेगा 151 किलो लड्डू का भोग

मनईटांड़ श्रीश्री गणेश पूजा समिति के तत्वावधान में हरि मंदिर परिसर में गणपति उत्सव का आयाेजन किया जा रहा है. यहां भगवान गणेश को 151 केजी लड्डू का भोग अर्पित किया जाएगा. यह जानकारी पूजा समिति के कोषाध्यक्ष रवि सोनी ने दी. आयोजन को लेकर अध्यक्ष राकेश सिंह, उपाध्यक्ष संजय सिंह, ब्रजेश सिंह, सचिव सप्पू महतो, पूजा इंचार्ज विकेश भगत, शुभम साव सोनू, सिंह, दीपक प्रमाणिक, कुंदन कुमार, रंजीत रवानी आदि सक्रिय हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ASHOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ASHOK KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola