Dhanbad News: ओवरलोड की वजह से शहर के चार ट्रांसफॉर्मर जले, गर्मी में लोग बेहाल

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: ओवरलोड की वजह से शहर के चार ट्रांसफॉर्मर जले, गर्मी में लोग बेहाल

Dhanbad News: लाइन ट्रिपिंग और फ्यूज उड़ने की घटनाएं बढ़ीं, कई इलाकों में घंटों बाधित रही विद्युतापूर्ति

विज्ञापन

Dhanbad News: बढ़ती गर्मी के साथ धनबाद शहर में बिजली संकट बढ़ने लगा है. शनिवार को ओवरलोड के कारण शहर के चार अलग-अलग स्थानों पर ट्रांसफॉर्मर जल गये. इससे घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रही. जेबीवीएनएल अधिकारियों के अनुसार ओवरलोड की वजह से सरायढेला के बिग बाजार के समीप, धनसार, वासेपुर व हीरापुर में डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफॉर्मरों में खराबी आयी थी. रविवार की देर रात तक खराब ट्रांसफॉर्मरों के स्थान पर नया ट्रांसफॉर्मर लगाने तथा चार्जिंग के बाद प्रभावित इलाकों में बिजली आपूर्ति बहाल की गयी.

बिजली आपूर्ति प्रभावित रहने से लोग परेशान

गर्मी के कारण लगातार लाइन ट्रिपिंग और ट्रांसफॉर्मरों के फ्यूज उड़ने की घटनाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. सुबह होते ही ट्रांसफॉर्मरों के फ्यूज उड़ने का सिलसिला शुरू हो गया. वहीं लोड बढ़ने से उत्पन्न ट्रिपिंग की समस्या से उपभोक्ता परेशान रहे. हर आधे घंटे सप्लाई के बाद लाइन ट्रिप होने की समस्या बनी रही. ट्रिपिंग के बाद घंटों बिजली गुल हो जाती. जेबीवीएनएल के अधिकारियों के अनुसार गर्मी में बिजली की खपत बढ़ गयी है. इससे ट्रांसफॉर्मरों पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है. कई स्थानों पर पुराने और क्षमता से कम ट्रांसफॉर्मर लगे होने के कारण बार-बार खराबी आ रही है.

विज्ञापन
Om Prakash Rawani

लेखक के बारे में

By Om Prakash Rawani

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola