पूर्व विधायक आनंद महतो ने चलाया जनसंपर्क अभियान
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 08 May 2024 1:39 AM
पूर्व विधायक आनंद महतो ने चलाया जगदीश रवानी के िलए अभियान
बलियापुर . लोकसभा मासस प्रत्याशी जगदीश रवानी के पक्ष में मंगलवार को पूर्व विधायक आनंद महतो ने जगदीश, प्रधानखंता समेत कई इलाकों में जनसंपर्क अभियान चलाया. दुधिया पंचायत में चंद्रदेव महतो के नेतृत्व जनसंपर्क अभियान चलाया गया. मौके पर प्रदीप उपाध्याय, राम पद रजवार, अजय किस्कू, मसागर मांझी, अजीत मरांडी आदि थे. कालूबथान. केलियासोल प्रखंड क्षेत्र के आंकद्वारा एवं सालूकचापड़ा पंचायत के विभिन्न गांवों में मंगलवार को मासस प्रत्याशी जगदीश रवानी एवं पूर्व विधायक अरूप चटर्जी ने कार्यकर्ताओं के साथ जनसंपर्क किया. इस दौरान शीतलपुर, बड़मुड़ी, चासापाड़ा, बोंगामोड़ आदि गांवों का दौरा किया. पूर्व विधायक श्री चटर्जी ने ग्रामीणों से कहा कि मासस पार्टी नहीं, बल्कि एक परिवार है. जगदीश रवानी को लोकसभा चुनाव में जीत दिलाने से गरीबों का हाथ मजबूत होगा. मौके पर पूर्व मुखिया षष्टीपद सिंह, बापी आचार्य, वासुदेव दे, असीम दे, मागाराम पाल, दिल मोहम्मद, आशुतोष आचार्य, पप्पू योगी आदि थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










