Dhanbad News: किसी भी आपातकालीन समस्या के लिए 112 पर करें कॉल

Updated at : 28 Feb 2025 1:10 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News: किसी भी आपातकालीन समस्या के लिए 112 पर करें कॉल

एसएसएलएनटी महिला कॉलेज में पुलिस की पाठशाला का आयोजन हुआ. मौके पर डीएसपी सीसीआर सुमित कुमार ने कहा : मेडिकल इमरजेंसी से लेकर चलती ट्रेन में भी सहायता पहुंचायेगी पुलिस.

विज्ञापन

धनबाद.

डायल 112 नंबर के माध्यम से अनेक सेवाएं प्राप्त की जा रही है. इस एक नंबर में ही अब आपातकाल से जुड़ी अनेक सेवाएं समाहित हैं. इसके माध्यम से पुलिस सहायता के अलावा, मेडिकल इमरजेंसी, सड़क हादसा, आग, दुर्घटना, प्राकृतिक आपदा के साथ आवश्यकता पड़ने पर चलती ट्रेन में भी सहायता प्राप्त की जा सकती है. उक्त बातें गुरुवार को एसएसएलएनटी महिला कॉलेज में आयोजित पुलिस की पाठशाला के तहत एक सेमिनार के दौरान डीएसपी सीसीआर सुमित कुमार ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा और पुलिस की डायल 112 नंबर की विभिन्न सेवाओं के बारे में उन्हें जागरूक किया.

सामाजिक सुरक्षा का रखा गया है ध्यान

डीएसपी सुमित कुमार कहा कि महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों की सामाजिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 112 को और भी कारगर बनाया गया है. धनबाद के अलग अलग चौक चौराहों, ऑटो समेत अन्य सवारी गाड़ियों, बाजार, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड समेत अन्य स्थानों पर क्यूआर स्टिकर लगाए जा रहे है. जिसे स्कैन कर 112 की मदद हासिल की जा सकती है.

चौबीस घंटे कार्यरत रहेगा कंट्रोल रूम

एसएसपी के निर्देश पर पुलिस की टीम डायल 112 को अधिक उपयोगी बनाने की दिशा में कार्यरत है. आपातकालीन स्थिति में किसी भी तरह की मदद तत्काल किसी भी क्षेत्र में पहुंचाई जाये यह सुनिश्चित करने के लिए पुलिस की विशेष टीम चौबीस घंटे कंट्रोल रूम में कार्यरत है. इसके उपयोग के प्रचार प्रसार के लिए पुलिस की पाठशाला के तहत विभिन्न थाना क्षेत्रों में भी जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola