Dhanbad News : कतरास बाजार की दो दुकानों में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, लाखों की संपत्ति खाक

Updated at : 27 Feb 2025 5:40 PM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News : कतरास बाजार की दो दुकानों में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, लाखों की संपत्ति खाक

Dhanbad News : कतरास बाजार की दो दुकानों में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, लाखों की संपत्ति खाक

विज्ञापन

Dhanbad News :कतरास बाजार गांधी चौक अवस्थित कपड़े की दो बड़ी दुकान में गुरुवार की सुबह आग लग गयी. उससे सात से 10 लाख रुपये तक का नुकसान होने का अनुमान है. अगलगी शिकार दुकों श्रीलाल पोखरमल एंड संस एवं आनंद ड्रेसेस शामिल हैं. बताया जाता है कि पोखरमल दुकान के मालिक सुरेश खंडेलवाल के बड़े भाई गिरधारी खंडेलवाल दुकान के ऊपर अपने मकान में रहते हैं. उन्हें प्रातः 4:30 बजे धुआं व कपड़ा जलने जैसी दुर्गंध पायी तो वह नीचे आये. आकर देखा कि दुकान और गोदाम में आग लगी हुई है. सूचना पर मोहल्ले के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए लगभग डेढ़ घंटे के अंदर काफी आग पर काबू पाया. दुकानदारों ने बताया कि दोनों दुकानों को मिला कर सात से 10 लाख रुपया की संपत्ति जलकर खाक हो गयी है, समय रहते अगर आग पर काबू नहीं पाया जाता, तो 50 लाख की संपत्ति जल जाती. बताया कि आग की लपटें काफी तेज थी. एमसीबी जलने तथा शॉर्ट सर्किट के कारण अगलगी हुई है. लेकिन, आसपास के लोगों के सहयोग से लगभग डेढ़ घंटे के बाद आग पर काबू पा लिया गया. आग लगने के समय जमुनिया से आने वाला पानी खुला हुआ था, जिससे आग बुझाने में लोगों को परेशानी कम हुई. आग बुझाने में अगल-बगल के लोगों ने भी काफी सहयोग किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola