Dhanbad News: कॉलेज प्रशासन ने घायल छात्राओं के परिजनों को भेजा चेन्नई

Updated at : 12 Mar 2026 1:13 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News: कॉलेज प्रशासन ने घायल छात्राओं के परिजनों को भेजा चेन्नई

Dhanbad News: यूथ फेस्टिवल में गयीं जीएन कॉलेज के दो छात्राएं हादसे में हो गयीं थीं घायल

विज्ञापन

Dhanbad News: धनबाद. चेन्नई में आयोजित नेशनल इंटर यूनिवर्सिटी यूथ फेस्टिवल के दौरान मंगलवार को हुए हादसे में बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (बीबीएमकेयू) की दो छात्राएं घायल हो गयी थीं. घायल कुमुद कुमारी और प्रियेशा पॉल गुरुनानक कॉलेज की छात्राएं हैं. घटना की सूचना मिलते ही कॉलेज प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए बुधवार को दोनों छात्राओं के माता-पिता को चेन्नई के लिए रवाना कर दिया. परिजनों को ट्रेन से भेजा गया है और उनके गुरुवार शाम तक चेन्नई पहुंचने की संभावना है.

कुमुद आइसीयू में भर्ती, स्थिति स्थिर :

यूथ फेस्टिवल में बीबीएमकेयू टीम का नेतृत्व कर रहे डॉ जय गोपाल मंडल ने बताया कि गंभीर रूप से घायल छात्रा कुमुद कुमारी का मंगलवार को कंधे और कॉलर बोन का ऑपरेशन किया गया है. इसके अलावा गुरुवार को कमर की पेल्विस बोन का एक और ऑपरेशन किया जायेगा. फिलहाल कुमुद चेन्नई के एक निजी अस्पताल के आइसीयू में भर्ती है. डॉक्टरों के अनुसार उसकी स्थिति स्थिर है और वह खतरे से बाहर है.

प्रियेशा के हाथ में फ्रैक्चर, हुआ प्लास्टर :

दूसरी छात्रा प्रियेशा पॉल के दाहिने हाथ में हेयरलाइन फ्रैक्चर पाया गया है. बुधवार को डॉक्टरों ने उसके हाथ में प्लास्टर कर दिया है. चिकित्सकों ने उसे कम से कम छह सप्ताह तक आराम करने की सलाह दी है. फिलहाल उसकी स्थिति भी सामान्य और स्थिर बतायी जा रही है.

यूथ फेस्टिवल के इवेंट शुरू, टीम कर रही भागीदारी :

इधर, नेशनल इंटर यूनिवर्सिटी यूथ फेस्टिवल के विभिन्न इवेंट मंगलवार से शुरू हो चुके हैं. बुधवार को बीबीएमकेयू की टीम ने चार इवेंट्स में भाग लिया. हालांकि ग्रुप फोक डांस का इवेंट अभी आयोजित नहीं हुआ है. डॉ जय गोपाल मंडल ने बताया कि इस प्रतियोगिता के लिए 10 सदस्यीय टीम अनिवार्य है, लेकिन टीम की दो सदस्य घायल होने के कारण हिस्सा नहीं ले पा रही हैं. इसके बावजूद विश्वविद्यालय की टीम को इस इवेंट में भाग लेने की अनुमति मिले, इसके लिए आयोजकों से बातचीत की जा रही है. आयोजन समिति को पूरी स्थिति से अवगत करा दिया गया है.

कोटहमने दोनों घायल छात्राओं के माता-पिता को चेन्नई भेज दिया है. वहां पहुंच कर वे खुद अपने बच्चों की स्थिति देख सकेंगे. कॉलेज प्रशासन चेन्नई में मौजूद टीम और अस्पताल से लगातार संपर्क में है. दोनों छात्राओं की स्थिति फिलहाल स्थिर है.

— डॉ रंजना दास, प्राचार्या, गुरु नानक कॉलेज

विश्वविद्यालय मेजबान विश्वविद्यालय और घायल छात्राओं से लगातार संपर्क में है. उनके परिजन चेन्नई के लिए रवाना हो चुके हैं. यह एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज का आयोजन है, इसलिए इस पूरे मामले को एआईयू के समक्ष भी उठाया जाएगा.

— डॉ पुष्पा कुमारी, डीएसडब्ल्यू, बीबीएमकेयू

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

MANOJ KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola