Dhanbad News: लंबित मामलों का जल्द करें निष्पादन : अमिताभ
Author Ashok kumar
Updated:
विज्ञापन

ईसी रेलवे के प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक धनबाद पहुंचे. लंबित मामलों की समीक्षा की.
विज्ञापन
पूर्व मध्य रेलवे के प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक अमिताभ प्रभाकर बुधवार को धनबाद पहुंचे. इस दौरान उन्होंने धनबाद रेल मंडल के अधिकारियों के साथ डीआरएम कार्यालय सभागार में समीक्षा बैठक कर वाणिज्यिक विभाग से जुड़े विभिन्न लंबित मामलों की स्थिति का आकलन किया. माल एवं कोचिंग से संबंधित लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए कार्ययोजना तैयार करने व समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिये.
धनबाद स्टेशन के पुनर्विकास पर हुई चर्चा
धनबाद स्टेशन के पुनर्विकास से संबंधित प्रस्तावित कार्यों पर भी उन्होंने विस्तार से चर्चा की. यहां यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा व स्टेशन परिसर में उपलब्ध करायी जाने वाली आधुनिक सुविधाओं को बेहतर बनाने, वाणिज्यिक कार्यों में पारदर्शिता व कार्यक्षमता बढ़ाने पर बल दिया. इस अवसर पर धनबाद मंडल के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By आशीष कुमार
आशीष कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










