Dhanbad News: राजस्व के लंबित मामलों की सुनवाई तेज करें : निदेशालय

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: राजस्व के लंबित मामलों की सुनवाई तेज करें : निदेशालय

जिले के राजस्व न्यायालय में तीन हजार से अधिक मामले पेंडिंग. सभी अधिकारियों को निर्धारित कार्य दिवस पर सुनवाई का निर्देश.

विज्ञापन

धनबाद जिले में राजस्व न्यायालयों की कार्यप्रणाली पर सरकार सख्त है. भू-अभिलेख व परिमाप निदेशालय की ताजा समीक्षा में सामने आया है कि जिले में बड़ी संख्या में मामले लंबित हैं. आरसीएमएस पोर्टल के आंकड़ों के अनुसार जिले के राजस्व न्यायालय में तीन हजार से अधिक मामले पेंडिंग हैं. निदेशालय ने इसे गंभीर स्थिति मानते हुए संबंधित पदाधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है.

उपायुक्त को दिये गये निर्देश

इस संबंध में उपायुक्त धनबाद को निर्देश दिया गया है कि वे लंबित मामलों की लगातार समीक्षा कर सभी पीठासीन पदाधिकारियों को जवाबदेह बनायें. वहीं राजस्व न्यायालयों के संचालन को लेकर सप्ताह के अलग-अलग दिन तय किये गये हैं. इसके अनुसार उपायुक्त और अनुमंडल पदाधिकारी सप्ताह में दो दिन मंगलवार व शुक्रवार, अपर समाहर्ता बुधवार व शनिवार और भूमि सुधार उप समाहर्ता गुरुवार व शनिवार को सुनवाई करेंगे. वहीं अंचलाधिकारी को सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को न्यायालय संचालित करने का निर्देश दिया गया है.

विज्ञापन
आशीष कुमार

लेखक के बारे में

By आशीष कुमार

आशीष कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola