Dhanbad News: एमपीएल में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस पर लगी प्रदर्शनी

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: एमपीएल में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस पर लगी प्रदर्शनी

Dhanbad News: बेहतर कार्य करने वाले कर्मियों को सीइओ ने किया सम्मानित

विज्ञापन

Dhanbad News: एमपीएल फायर स्टेशन परिसर में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस के अवसर पर अग्नि-सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम के दौरान फायर टीम ने आपात स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की तकनीकों का सजीव प्रदर्शन कर कर्मियों को प्रशिक्षित किया. साथ ही अग्निशमन उपकरणों के सही उपयोग की जानकारी दी गयी. उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मियों तथा प्रश्नोत्तरी के सही उत्तर देने वालों को सीइओ बासुदेव हांसदा द्वारा पुरस्कृत किया गया. इस अवसर पर कर्तव्य निर्वहन के दौरान शहीद हुए अग्निशामकों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी.

सुरक्षा मानकों का हर हाल में हो पालन : सीइओ

सीइओ बासुदेव हांसदा ने कहा कि सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए हर परिस्थिति में सतर्क रहना आवश्यक है, खासकर गर्मी के मौसम में आग लगने की घटनाएं बढ़ जाती हैं. चीफ ओएंडएम सतीश वी प्रभु ने आग की विभीषिका का उल्लेख करते हुए सभी से जागरूक रहने की अपील की, जबकि डीके गंगवाल ने कहा कि सभी को स्वयं को फायर फाइटर मानते हुए आपात स्थिति के लिए तैयार रहना चाहिए. सुरक्षा प्रमुख रूपेश कुमार श्रीवास्तव एवं राज कुमार राय ने धन्यवाद ज्ञापन किया. कार्यक्रम में निवास तिलारी, रविशंकर जेटी, अजय कुमार, उमाकांत पाटकर, फैज आलम, आरिफ जामाल, ओपी आर्या, अभिजीत पाण्डेय, हरि शंकर सिंह, पार्थ गुप्ता, मिथिलेश कुमार सिंह, मुन्ना कुमार सिंह, शशीकांत अनवर, संत दत्ता सहित कई कर्मी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Om Prakash Rawani

लेखक के बारे में

By Om Prakash Rawani

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola