ePaper

Dhanbad News: 76 निजी विद्यालयों की 25 प्रतिशत सीटों पर नामांकन प्रक्रिया शुरू

Updated at : 17 Apr 2025 2:11 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News: 76 निजी विद्यालयों की 25 प्रतिशत सीटों पर नामांकन प्रक्रिया शुरू

Dhanbad News:

विज्ञापन

Dhanbad News: जिले के 76 निजी विद्यालयों के 25 प्रतिशत सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. इस बार एलकेजी, यूकेजी के साथ ही कक्षा वन में नामांकन होना है. आरटीइ के तहत विद्यालयों से सीटों की संख्या मांगी गयी थी, लेकिन करीब 15 निजी विद्यालयों ने सूची तक उपलब्ध नहीं करायी है. ऐसे में पुरानी सूची के सीटों को जोड़ कर प्रक्रिया की शुरुआत कर दी गयी है. बाद में जांच कर उन विद्यालयों को नामांकन की सूची सौंपी जायेगी. एलकेजी/नर्सरी के लिए साढ़े तीन वर्ष से लेकर साढ़े चार वर्ष, प्रेप/यूकेजी के लिए साढ़े चार वर्ष से लेकर साढ़े पांच वर्ष तथा कक्षा एक के लिए साढ़े पांच वर्ष से सात वर्ष तक की आयु सीमा है. आयु की गणना 31 मार्च 2025 निर्धारित है.

पिछले साल वंचित रहे गये 20 चयनित बच्चों का होगा नामांकन :

आवेदन में सत्र 2024-25 में नामांकन के लिए चयनित बच्चे, जिनकी अनुशंसा आरटीइ के तहत नामांकन के लिए की गयी थी, लेकिन निजी विद्यालयों ने विलंब होने का हवाला देकर नामांकन लेने से इनकार कर दिया. इन 20 बच्चों का नामांकन भी इसी सत्र में कराया जायेगा.

10 मई तक किया जा सकता है आवेदन :

निजी स्कूलों की एलकेजी, यूकेजी और कक्षा एक में नामांकन के लिए आवेदन लेना है. इस दौरान बच्चों का आवेदन 10 मई तक किया जा सकता है.

तीनों कक्षाओं में नामांकन होता है तो करीब 1500 सीट होंगी :

अगर तीनों कक्षाओं में नामांकन होता है तो बीपीएल नामांकन में लगभग 1500 सीटें होंगी. इनमें नर्सरी में 870, प्रेप में 290 व क्लास वन में 340 सीटें हैं.

लोकेशन के साथ देना है फोटो :

ऑनलाइन आवेदन के दौरान माता-पिता व बच्चे का घर के बाहर में फोटो को अपलोड करना है. इसमें जीपीएस आधारित लोकेशन भी होना चाहिए. इसमें सही आक्षांश व देशांतर दर्ज करना होगा.

ये कागजात चाहिए

-सक्षम पदाधिकारी से जारी बच्चे का जन्म प्रमाणपत्र व माता-पिता के आधार कार्ड का विवरण.

-बच्चा धनबाद में किसी अन्य स्थान पर रह रहा है तो अभिभावक का आधार नंबर भी आवश्यक है.

-आवेदन जमा होने के बाद भी उसे एडिटेड नहीं किया जा सकेगा.

-आय प्रमाणपत्र 72 हजार रुपए से कम हो. अगस्त 2024 से पहले का जारी नहीं हो.

-छात्रों के घर से स्कूल के बीच की दूरी 6 किमी से कम या उसके बराबर हो. कम दूरी वाले छात्रों को उच्च प्राथमिकता दी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

MANOJ KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola