Dhanbad News: बंद कैप्टिव पावर प्लांट से गैस रिसाव में हुई पांचवीं मौत

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: बंद कैप्टिव पावर प्लांट से गैस रिसाव में हुई पांचवीं मौत

इलाज के दौरान रिम्स रांची में इमामुद्दीन ने तोड़ा दम. केंदुआ चार नंबर बस्ती में शव पहुंचते ही पसरा मातम.

विज्ञापन

बीसीसीएल डब्ल्यूजे एरिया के मुनीडीह स्थित बंद कैप्टिव पावर प्लांट (सीपीपी) में बीते शनिवार की रात लोहा काटने के दौरान क्लोरीन गैस रिसाव से गंभीर रूप से बीमार इमामुद्दीन अंसारी (करीब 30 वर्ष) की मौत गुरुवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे रिम्स रांची में इलाज के दौरान हो गयी. इस हादसे में अब तक होने वाली यह पांचवी मौत है. इमामुद्दीन केंदुआ चार नंबर बस्ती का निवासी था. हादसे के बाद उसे एसएनएमसीएच धनबाद में इलाज के लिए गया था. जहां से डाक्टरों ने उसे रिम्स रेफर कर दिया था. इधर गुरुवार की देर शाम उसका शव केंदुआ पहुंचते ही बस्ती में मातम पसर गया. इमामुद्दीन के पिता मो. अकरम का निधन पहले ही हो चुका है. परिवार में तीन भाई व चार बहनों में इमामुद्दीन मंझला था. स्थानीय लोगों ने बताया कि इमामुद्दीन टेंपो चलाता था. वह गैराज मिस्त्री का काम भी करता था. किसी के बहकावे में आकर उसके मुनीडीह जाने की चर्चा बस्ती के लोगों के बीच चल रही है. केंदुआ चार नंबर कब्रिस्तान में उसे मिट्टी मंजिल दी जायेगी.

विज्ञापन
आशीष कुमार

लेखक के बारे में

By आशीष कुमार

आशीष कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola