Dhanbad News : बेकारबांध से पूजा टॉकीज तक हटाया गया अतिक्रमण

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News : बेकारबांध से पूजा टॉकीज तक हटाया गया अतिक्रमण

नगर निगम द्वारा शुक्रवार को शहर में स्पेशल ड्राइव चलाया गया

विज्ञापन

नगर निगम द्वारा शुक्रवार को शहर में स्पेशल ड्राइव चलाया गया. बेकारबांध चंद्रशेखर आजाद चौक से पूजा टॉकीज तक अतिक्रमण हटाया गया. इस दौरान अस्थायी दुकान, छज्जा, चूल्हा, होटल व चबूतरा तोड़ा गया. लगभग 50 दुकानों को हटाया गया. अभियान का नेतृत्व फूड इंस्पेक्टर अनिल कुमार कर रहे थे. अभियान में सिटी मैनेजर विशाल सिन्हा, मीना मिंज व नगर निगम की इंफोर्समेंट की पूरी टीम थी. दूसरी ओर रोजी रोटी रोजगार समिति की बैठक शुक्रवार को मेमको मोड़ में हुई. समिति के सचिव रितेश बहादुर सिंह व टूना सिंह ने कहा कि फुटपाथ दुकानदार के घर में रोजी-रोटी की समस्या उत्पन्न हो गई है. सभी फुटपाथ दुकानदार भुखमरी के कगार आ गये हैं. उन्होंने ठेले वाले को अतिक्रमण से अलग रखने की मांग नगर आयुक्त से की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Narendra Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Narendra Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola