ePaper

Dhanbad News : डुभी गांव में बच्चों के झगड़े में बड़े भिड़े, पुलिस ने स्थिति संभाली

Updated at : 16 May 2025 11:55 PM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News : डुभी गांव में बच्चों के झगड़े में बड़े भिड़े, पुलिस ने स्थिति संभाली

Dhanbad News : डुभी गांव में बच्चों के झगड़े में बड़े भिड़े, पुलिस ने स्थिति संभाली

विज्ञापन

Dhanbad News : निरसा थाना क्षेत्र के डुभी गांव में शुक्रवार खेलकूद के मैदान में बच्चों के दो गुटों के बीच हुई मारपीट के बाद मामला तनावपूर्ण हो गया. लेकिन प्रबुद्ध लोगों की पहल पर मामला सांप्रदायिक रूप लेने से बच गया. स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि एवं पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हो गया. निरसा पुलिस ने कहा है कि इसको लेकर शनिवार को बैठक की जायेगी. जानकारी देते हुए ग्रामीणों ने बताया कि दोनों पक्ष के बच्चे गांव के पास स्थित मैदान में खेल रहे थे. किसी मामले को लेकर विवाद हो गया. एक पक्ष के एक बच्चे के सिर में चोट आ गयी. बच्चे अपने घर जाकर अभिभावकों को जानकारी दी. इतन में घायल बच्चों के अभिभावक एवं आस पड़ोस के लोग डुभी निवासी शांतो गोप के घर पर पहुंच गये. यह देख शांतो गोप ने घर का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया. गुस्से में दूसरे पक्ष के आए लोगों ने उनके दरवाजे को तोड़ने का प्रयास किया. उसके बाद लोग इसे सांप्रदायिक रंग देने लगे, लेकिन प्रबुद्ध लोगों ने माहौल को शांत कर लिया. इस संबंध में थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा ने कहा कि बच्चों के विवाद के कारण दोनों पक्षों के बीच भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NARAYAN CHANDRA MANDAL

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

NARAYAN CHANDRA MANDAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola